फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन ने बनाई दुनिया की पहली लेटी हुई गगनचुंबी इमारत, 27 हजार करोड़ रुपये हुए खर्च

Fri, 01 Mar 2019 05:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
China made worlds first horizontal skyscraper Crystal
Crystal Skyscraper China - फोटो : capitaland.com

चीन हमेशा नए-नए प्रयोग करके दुनियाभर में छाया रहता है। एक बार फिर इस देश ने इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना पेश किया है, जिसे देखकर दुनिया हैरत में है। दरअसल, चीन ने एक ऐसी बहुमंजिला इमारत बनाई है, जो लेटी हुई सी लगती है। इस गगनचुंबी इमारत को 4 बिल्डिंगों के ऊपर बनाया गया है। 

China made worlds first horizontal skyscraper Crystal
Crystal Skyscraper China - फोटो : capitaland.com

चीन के इस प्रोजेक्ट का नाम है चोंगकिंग। वैसे आमतौर पर कोई भी गगनचुंबी इमारत ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) बनाई जाती है, लेकिन यह इमारत अपने आप में एक अजूबा है, क्योंकि यह क्षैतिज (होरिजेंटल) रूप से बनाया गया है। 

China made worlds first horizontal skyscraper Crystal
Crystal Skyscraper China - फोटो : capitaland.com

यह गगनचुंबी इमारत 250 मीटर लंबी है। इस इमारत की खासियत ये है कि इसमें 1400 रिहायशी अपार्टमेंट हैं, जबकि इसमें एक लग्जरी होटल और 1.60 लाख वर्गमीटर का बड़ा ऑफिस स्पेस भी है। हालांकि यह अभी तक पूरी तरह से बना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China made worlds first horizontal skyscraper Crystal
Crystal Skyscraper China - फोटो : capitaland.com

इस इमारत का डिजाइन चीन की पारंपरिक नौका की तरह रखा गया है। इस इमारत के ऊपर से यांग्ट्जी और जियालिंग नदियों के संगम को भी देखा जा सकता है। इस इमारत को 'क्रिस्टल' नाम दिया गया है।  

विज्ञापन
China made worlds first horizontal skyscraper Crystal
Crystal Skyscraper China - फोटो : capitaland.com

लेटी हुई इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक कैपिटालैंड ने किया है। इसे बनाने में 6 साल का समय लगा है और इसमें 27 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed