फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश के बच्चे रोज बॉर्डर पार करके जाते हैं स्कूल, पासपोर्ट के बिना यहां पढ़ना है मुश्किल

Thu, 07 Feb 2019 08:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 07 Feb 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Children of this country cross the international border daily and go to school
Columbus Elementary School - फोटो : Facebook

अमेरिका में एक स्कूल है कोलंबस एलीमेंट्री स्कूल, जहां हर रोज कई बच्चे इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके पढ़ने आते हैं। यहां पासपोर्ट के बिना बच्चे का पढ़ना काफी मुश्किल है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 600 बच्चों में से 420 बच्चे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आते हैं। वे रोजाना बॉर्डर करते हैं ताकि अपने क्लासरूम तक पहुंच सकें। 

Children of this country cross the international border daily and go to school
Columbus Elementary School - फोटो : Facebook

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको के प्योर्तो पालोमस में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनका जन्म अमेरिका में हुआ है, लेकिन चूंकि यह जगह मेक्सिको में पड़ती है, इसलिए बच्चों को या यहां रहने वाले किसी को भी अमेरिका आने के लिए पासपोर्ट दिखानी पड़ती है।

Children of this country cross the international border daily and go to school
Mexico US Border - फोटो : Social media

पालोमस में रहने वाले बच्चे हर रोज स्कूल जाने से पहले अपना पासपोर्ट अपने साथ रख लेते हैं। जब वो अमेरिका की सीमा पर पहुंच जाते हैं तो कस्टम क्लियरेंस के लिए अपना पासपोर्ट वहां खड़े अमेरिकी गार्ड को देते हैं। क्लियरेंस मिलने के बाद बच्चे अमेरिकी सीमा में दाखिल हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Children of this country cross the international border daily and go to school
Columbus Elementary School - फोटो : Facebook

स्कूल की बस सीमा के पास स्थित बस स्टॉप तक आती है और फिर बच्चे उसमें चढ़कर अपने स्कूल चले जाते हैं। इनमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो बस में चढ़ने के बाद अपना पासपोर्ट अपने पैरेंट्स को दे देते हैं, ताकि वो कहीं खो न जाए। 

विज्ञापन
Children of this country cross the international border daily and go to school
Columbus Elementary School - फोटो : Facebook

आपको बता दें कि मेक्सिको के स्कूलों में स्पेनिश में पढ़ाई होती है, जबकि अमेरिकी स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई होती है। पालोमस के रहने वाले लोगों का कहना है कि वह बॉर्डर पार कराकर अपने बच्चों को इसीलिए स्कूल भेजते हैं, ताकि उनकी पढ़ाई अच्छी हो सके, वह अंग्रेजी सीख सकें। मेक्सिको के लोगों का मानना है कि अंग्रेजी की पढ़ाई में ही भविष्य है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed