फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: अगर उड़ते जहाज में पैदा हो गया बच्चा, तो जानिए कहां की मिलेगी नागरिकता

Thu, 11 Nov 2021 11:38 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
child is born in a flying flight then where will the place of birth and what will be citizenship
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock

अगर किसी बच्चे का जन्म आसमान में उड़ते इंटरनेशनल विमान में होता है, तो ऐसे में उस बच्चे का जन्मस्थान और उसकी नागरिकता कहां की होगी? यह सवाल सभी के मन में आते होंगे। सबसे पहले यह जान लीजिए कि भारत में 7 महीने या उससे ज्यादा की प्रेगनेंट महिला के हवाई यात्रा पर रोक है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में वह हवाई यात्रा कर सकती है। 



अब अगर ऐसे में कोई महिला भारत से ब्रिटेन जा रहे विमान में बच्चे को जन्म देती है, तो अब सवाल है कि उस बच्चे का जन्मस्थान और नागरिकता कहां की होगी? इस तरह के मामले में यह देखना पड़ेगा कि बच्चे का जन्म जिस समय हुआ है उस समय विमान कौन से देश की सीमा में उड़ रहा था। जिस देश में विमान लैंड करता है उस देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी से जन्म प्रमाण से संबंधित डाॅक्यूमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के पास अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता प्राप्त करने का भी अधिकार रहता है। 

child is born in a flying flight then where will the place of birth and what will be citizenship
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock

जानिए क्या है भारतीय कानून 

उदाहरण के तौर पर, अगर बाग्लादेश से अमेरिका जाने वाला विमान भारतीय सीमा से होकर गया है और इसी विमान में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, तो बच्चे का जन्मस्थान भारत को माना जाएगा और वह यहां की नागरिकता प्राप्त कर सकता है। उसको अपने माता-पिता की राष्ट्रीयता और भारत की भी नागरिकता दोनों मिल सकती है। लेकिन भारत में दो देशों की नागरिका पर रोक है। 

child is born in a flying flight then where will the place of birth and what will be citizenship
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock
आ चुका है ऐसा मामला

अमेरिका में पहले ऐसा मामला सामने आ चुका है। एक प्लेन नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से अमेरिका जा रहा था और इसी दौरान एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। उस समय विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ान भर रहा था। प्लैन के लैंडिग करने के बाद मां और बच्ची को अमेरिका के एक अस्ताल में भर्ती कराया गया। महिला ने अमेरिका की सीमा में बच्ची को जन्म दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
child is born in a flying flight then where will the place of birth and what will be citizenship
जहाज में पैदा हुए बच्चे की क्या होगी नागरिकता - फोटो : iStock

इसकी वजह से उस बच्ची ने नीदरलैंड और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त की। लेकिन उड़ते विमान में पैदा होने वाले बच्चों की नागिरकता को लेकर सभी देशों में नियम अलग-अलग हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed