फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trending Video: 'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

Wed, 09 Mar 2022 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
chhori patata hai dialogue remix video goes viral on social media
'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम - फोटो : Youtube: Mayur Jumani

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। आज कल कई लोग इंटरनेट पर रीमिक्स वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही रीमिक्स वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रसोड़े में कौन था और पावरी हो रही है की तरह इंटरनेट पर खाली छोरी पटाता है डायलॉग का रीमिक्स धूम मचा रहा है।

इस रीमिक्स वीडियो को म्यूजिक कम्पोजर व यूट्यूबर मयूर जुमानी ने बनाया है जो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस 37 सेकेंड के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर एक मार्च को अपलोड किए इस वीडियो को अब तक 85 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर मजे ले रहे हैं। 

chhori patata hai dialogue remix video goes viral on social media
'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम - फोटो : Youtube: Mayur Jumani

रसोड़े में कौन था और पावरी हो रही है का रीमिक्स वीडियो सिंगर यशराज मुखाते ने बनाया था। मयूर जुमानी के बनाए इस रीमिक्स वीडियो में एक शख्स रिपोर्टर से पढ़ने वाले छात्रों को लेकर बात कर रहा है। वह रिपोर्टर से बार-बार कह रहा है, खाली छोरी पटाता है। बताइए कोई पढ़ता है। 

chhori patata hai dialogue remix video goes viral on social media
'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम - फोटो : Youtube: Mayur Jumani

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स बिहार के पुर्णिया जिले का रहने वाला है। मयूर जुमानी ने वीडियो में शख्स द्वारा कही गई लाइन खाली छोरी पटाता पर फोकस किया गया है। अब इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhori patata hai dialogue remix video goes viral on social media
'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम - फोटो : Youtube: Mayur Jumani

यह वीडियो देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के समय का है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पंसद कर रहे हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
chhori patata hai dialogue remix video goes viral on social media
'छोरी पटाता है' के रीमिक्स वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम - फोटो : Youtube: Mayur Jumani

वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इस पर पांच लाख से अधिक लाइक्स आज चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बहुत अच्छा, मैं अपनी हंसी नहीं रोक सकता। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने इस वीडियो को मास्टरपीस बताया है। इस वीडियो में खाली छोरी पटाता है के आगे शख्स कहता है, घर में चावल नहीं है, आटा नहीं है, खाली अपने चक्कर में रहता है, टाइम पास कर रहा है। सच में यह वीडियो काफी मजेदार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed