Cheating With a Person in the Black Horse Purchase: आए दिन लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आते रहते हैं। अब इस बीच पंजाब से एक ऐसा ठगी का मामला आया है जिसके बारे में जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। पंजाब में एक शख्स के साथ घोड़े की खरीद में ठगी की गई है। यह एक लाख या दो लाख की ठगी का मामला नहीं है बल्कि 23 लाख रुपये की ठगी हुई है। जबकि एक दूसरे मामले में शख्स के साथ 37. 41 लाख रुपये ठगी की गई है।
यह दोनों ठगी के मामले पंजाब से सामने आए हैं। पहला मामला संगरूर जिले के थाना सिटी सूनाम का है जबकि दूसरा मामला थाना चीमा से सामने आया है। यह दोनों ठगी के मामले घोड़ों की खरीद फरोख्त से जुड़े हुए हैं। पंजाब में घोड़ों की खरीद-फरोख्त में ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने चुके हैं।
2 of 7
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : Pixabay
पीड़ित रमेश कुमार थाना सिटी सूनाम के वार्ड नंबर-14 मोहल्ला हरचरन नगर लहरागागा के निवासी हैं। सुंदर सिटी सुनाम का रहने वाला जतिंदरपाल सिंह सेखों, सिंहपुरा सुनाम का निवासी लखविंदर सिंह और लेहल कलां का रहने वाले लचरा खाना उर्फ गोगा खान ने रमेश कुमार के साथ ठगी की है।
3 of 7
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : Pixabay
तीनों आरोपियों ने मिलकर रमेश कुमार के साथ 23 लाख रुपये की ठगी की है। इन तीनों ने रमेश को काले रंग को घोड़ा बेचा था, लेकिन उन्होंने घर जाकर जब घोड़े को नहलाया तो वह लाल रंग का निकला।
4 of 7
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : Pixabay
पीड़ित रमेश का कहना है कि उन्होंने आरोपियों को काले घोड़े के लिए 22 लाख 65 हजार रुपये दिए थे। उन्होंने सात लाख 65 हजार नकद और अन्य पैसा चेक के माध्यम से दिया था। उन्होंने बताया कि इस घोड़े का सौदा लचरा खान ने कराया था।
5 of 7
काले घोड़े के नाम पर शख्स से 23 लाख रुपये की ठगी
- फोटो : Pixabay
रमेश कुमार ने सबसे हैरान करने वाली बात बताई कि उन्होंने कोले रंग का घोड़ा खरीदा था, लेकिन जब घर लाने के बाद नहलाया, तो रंग हट गया और वह लाल रंग का घोड़ा निकला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।