फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

35 मिनट तक वॉशिंग मशीन में गोल-गोल घूमती रही बिल्ली, जब मालिकन ने देखा तो इस हाल में मिली

Mon, 24 Jun 2019 02:10 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 24 Jun 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
cat surviving in hospital which stuck in a washing machine
- फोटो : facebook

सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां लोग खुलकर एक-दूसरे के प्रति विरोध जताते हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसी की जरुरत पड़ने पर खुल कर मदद भी करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के मिनेसोटा का जहां लोग सोशल मीडिया पर बिल्ली की इलाज के लिए मदद कर रहे हैं। 

cat surviving in hospital which stuck in a washing machine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : cityofmesquite.com

दरअसल, फेलिक्स नाम की बिल्ली वाशिंग मशीन में करीब 35 मिनट तक फंसी रही और उसकी हालत गंभीर हो गई है। जब बिल्ली वॉशिंग मशीन में जा कर बैठ गई तो इस बात का पता उसके मालिक को बिल्कुल भी नहीं था और उन्होंने वॉशिंग मशीन चालू कर दी। वॉशिंग मशीन को एक्सप्रेस मोड पर लगाकर बाहर चली गईं। जब वह घर लौटी तो उन्होंने बिल्ली  को वॉशिंग मशीन के अंदर देखा।

cat surviving in hospital which stuck in a washing machine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

फैलिक्स किसी तरह अपने आप को वॉशिंग मशीन के अंदर बचाए रखा। हालांकि उसकी हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद बिल्ली की मालकिन स्टेफनी तुरंत उसे मिनेसोटा के एनिमल इमरजेंसी और रेफरल सेंटर में लेकर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cat surviving in hospital which stuck in a washing machine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

स्टेफनी की बेटी आशा कैरोल किरचॉफ ने बिल्ली के मेडिकल का खर्चा उठाने के लिए गो फंड मी पेज पर इस घटना को शेयर किया और मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद दुनियाभर से लोग मदद कर रहे हैं। आशा ने घटना को शेयर करते हुए बताया है कि इस घटना के बाद उनके परिवार का दिल टूट गया है। फेलिक्स के लिए अभी तक 9800 डॉलर की मदद मिल चुकी है। हालांकि इसका लक्ष्य 10 हजार डॉलर है। 

विज्ञापन
cat surviving in hospital which stuck in a washing machine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : clickondetroit.com

आपको बता दें कि फिलहाल फेलिक्स अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदा है, उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है, फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसे निमोनिया भी हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed