फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फोटोग्राफर से ऐसा अजीबोगरीब केस हार गईं दुल्हन, जज ने ठोका लाखों का जुर्माना

Mon, 05 Mar 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Canada court imposed fine on bridal for loss of Photographer
कनाडा की एक जज ने एक दुल्हन पर इसलिए हजारों डॉलर का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटोग्राफर के खिलाफ मुहिम चलाई जिससे उसका कारोबार खराब हुआ। अदालत ने एमिली लियाओ को आदेश दिया कि वह फोटोग्राफर के खिलाफ ऑनलाइन कैम्पेन के कारण हुए नुकसान के तौर पर उन्हें 1.15 लाख डॉलर अदा करें।


एमिली ने अपनी शादी की तस्वीरें लेने के लिए 'अमारा वेडिंग' नाम की कंपनी की सुविधाएं ली थीं और शादी से पहले ली गईं अपनी तस्वीरों की गुणवत्ता से वह बेहद निराश थीं। उनका मानना था कि उनके साथ अच्छी तरह बर्ताव नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने साल भर उस कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन पोस्ट किए।
 

फोटोग्राफर को बंद करना पड़ा कारोबार

Canada court imposed fine on bridal for loss of Photographer
22 फरवरी को आए फैसले में जज का कहना था एमिली अपनी निराशा को सही साबित नहीं कर सकीं। उनका कहना था कि एमिली की फोटोग्राफर के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम के बाद उसके कारोबार में आई गिरावट केवल संयोग नहीं था। उस फोटोग्राफर को जनवरी 2017 में अपना कारोबार बंद करना पड़ा।

कोर्ट के दस्तावेज के अनुसार एमिली ने अंग्रेजी और चीनी भाषा में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ये आरोप लगाए कि अमारा वेडिंग और उसकी मालकिन किटी चान 'ग्राहकों को झूठी चीजें दिखाकर भ्रमित करते हैं, गंदी रणनीति इस्तेमाल करते हैं और झूठ बोलते हैं।'
 

पूरा भुगतान भी नहीं किया

Canada court imposed fine on bridal for loss of Photographer
दस्तावेजों के अनुसार, एमिली और उनके पति ने शूट के लिए तयशुदा रकम का बाकी हिस्सा भी अदा नहीं किया। हालांकि, अमारा वेडिंग ने अनुबंध के मुताबिक शादी के लिए मेकअप, फोटोग्राफी, फूल और समारोह की दूसरी सेवाएं भी दी थीं। समारोह के बाद चान ने शादीशुदा जोड़े को कहा था कि अगर वह बाकी पैसा नहीं देंगे तो वह भी तस्वीरें नहीं देंगी। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने पैसा देने से इनकार कर दिया।

चान ने दिए गए पैसों को लौटाने और अनुबंध समाप्त करने का भी प्रस्ताव दिया था। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, जोड़े ने इस प्रस्ताव को नहीं स्वीकारा और अगस्त 2015 में उसके खिलाफ कोर्ट चले गए, साथ ही अनुबंध तोड़ने का आरोप भी लगाया। इसके बाद चान ने अपनी बकाया रकम का दावा कर दिया। अगस्त से एमिली ने चान की कंपनी द्वारा मुहैया कराई गईं शादी की सेवाओं के खिलाफ पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। जोड़े का पैसों के लिए किया गया दावा अक्तूबर 2016 में रद्द कर दिया गया लेकिन चान अपने दावे को जीत गईं। 

सप्ताह बाद एमिली ने फेसबुक, वीबो और दूसरी सोशल मीडिया पर माफी की पोस्ट की। लेकिन चान ने इस सप्ताह सीबीसी न्यूज से कहा कि उनके व्यापार का नुकसान हो चुका था। उन्होंने कहा, "मैंने जो खोया वो जा चुका है इसलिए मैं सोचती हूं कि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।" "मैं लोगों को ये साबित करना चाहती थी कि जब वो इंटरनेट पर कुछ कहते हैं तो उन्हें इसके नतीजे भी भुगतने पड़ते हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed