फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल सेंचरी समेत 5 शतक जड़ने पर भी मयंक अग्रवाल को नहीं मिला मौका, चयनकर्ताओं ने दी यह दलील

Mon, 05 Mar 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
selectors said Early selection the reason behind Mayank Agarwal non-inclusion in Nidahas Trophy
Mayank Agarwal

भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच छह मार्च से होने वाली निदहास ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। वहीं कप्तान विराट कोहली समेत, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में रोहित शर्मा टीम को लीड करेंगे।

selectors said Early selection the reason behind Mayank Agarwal non-inclusion in Nidahas Trophy
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

वहीं चयनकर्ताओं की कार्यनीति पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल श्रीलंका में होने वाली इस ट्राय सीरीज में रिषभ पंत, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर जैसे यंगस्टर्स को मौका मिला है।

selectors said Early selection the reason behind Mayank Agarwal non-inclusion in Nidahas Trophy
मयंक अगरवाल

वहीं घरेलू क्रिकेट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। कर्नाटक के इस धांसू बल्लेबाज ने हालिया सीजन में 2000 से भी ज्याद रन ठोके हैं। उन्होंने रणजी में एक ट्रिपल सेंचुरी समेत पांच शतक लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
selectors said Early selection the reason behind Mayank Agarwal non-inclusion in Nidahas Trophy
मयंक अग्रवाल - फोटो : File

विजय हजारे ट्रॉफी में भी इस खिलाड़ी के बल्ले से जमकर रन निकले। इस टूर्नामेंट में मयंक ने तीन शतकों की मदद से सर्वाधिक रन बनाए। इतनी उपलब्धियों के बाद भी मयंक अग्रवाल को आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला में जगह नहीं मिली।

विज्ञापन
selectors said Early selection the reason behind Mayank Agarwal non-inclusion in Nidahas Trophy
मयंक अगरवाल

निदहास ट्रॉफी में मयंक अग्रवाल को शामिल न किए जाने पर चयनकर्ताओं ने कहा कि मयंक की शानदार फॉर्म आने से पहले ही ट्राय सीरीज के लिए स्क्वाड बन चुका था। हालांकि मयंक की फॉर्म को देखते हुए उन्हें निश्चित ही जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed