फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: डेढ़ साल से आग में सुलग रहा है ये पेड़, वैज्ञानिक भी देखकर हैं हैरान

Thu, 10 Jun 2021 02:40 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
California old tree is still burning after last year wildfire
सिकुआ का पेड़ जलता हुआ - फोटो : Social media
कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जो देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी सिलसिले में कैलिफोर्निया के एक पेड़ की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। अमूमन कोई भी पेड़ आग लगने के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 दिन में जल कर राख हो जाता है। वहीं कैलिफोर्निया का ये पेड़ पिछले डेढ़ साल से आग में जल रहा है। इसे देखकर कई वैज्ञानिक हैरान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में कैलिफोर्निया के जंगलों में बड़ी भयंकर आग लगी थी। इस आग ने जंगल में डेढ़ लाख एकड़ जमीन पर फैले लाखों पेड़ों को जला कर राख कर दिया था। हाल ही में नेशनल पार्क सर्विस स्टाफ का एक दल इस जंगल में आग से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचा। इस दौरान उन्होंने जब सिकुआ के एक पेड़ को देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। इस पेड़ से धुंए के ऊंचे-ऊंचे गुब्बारे ऊपर आसमान में उठ रहे थे। पेड़ की जांच करने के लिए उन्होंने उसे लॉन्ग कैमरे के लेंस से देखा। कैमरे से देखने के बाद इस बात का पता चला कि सिकुआ का ये पेड़ काफी पुराना है और पिछले डेढ़ साल से आग में सुलग रहा है।


California old tree is still burning after last year wildfire
सिकुआ का पेड़ जलता हुआ - फोटो : Social media
इस पेड़ के इतने लंबे समय से सुलगने की जानकारी जब वैज्ञानिकों को मिली तो इसे सुनकर वह काफी हैरान हुए। बाद में उन्होंने इसकी जांच करके बताया कि सिकुआ का ये पेड़ पिछले साल लगी आग के चलते पूरी तरह जल नहीं पाया था। इस पेड़ के अंदर के अंगारे इसे काफी धीरे-धीरे जला रहें हैं। वहीं ऊपर से ये पेड़ अब तक जला नहीं है।
California old tree is still burning after last year wildfire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के चलते यह पेड़ अब तक ऊपर से नहीं जल पाया है। इस इलाके में सर्दियों के समय काफी बर्फबारी होती है। इसी बर्फबारी ने इस पेड़ को पूरी तरह से जलने से बचाया। गौरतलब बात है कि चूल्हे के अंदर जैसे आंच जलती है, वैसे ही यह पेड़ भी अंदर ही अंदर जल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम जिआंट सेकअुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
California old tree is still burning after last year wildfire
ग्रेट सिकुआ ट्री - फोटो : Social media
आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन सिकुआ के पेड़ के उगने में आग का एक अहम योगदान होता है। जब कभी आग की लपटें पेड़ की शाखाओं पर पहुंच कर उसे जलाती हैं तो वहां पर जमे हुए नम शैल पिघलकर खुलने लगते हैं। इस कारण उसके अंदर से सिकुआ के कई बीज जमीन पर गिर जाते हैं। यही बीज आगे चलकर नए पेड़ के रूप में तैयार होते हैं।
विज्ञापन
California old tree is still burning after last year wildfire
जंगल की आग - फोटो : Social media
सिकुआ के इस पेड़ की चर्चा हर ओर हो रही है। वहीं कई विशेषज्ञ इस पेड़ को यूं जलते हुए देख काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि पेड़ का यूं जलना इस बात का सबूत है कि इस इलाके में काफी गर्मी और सूखा है। अगर कभी दोबारा इस जंगल में चिंगारी फैलती है, तो एक भयानक आग फिर से जन्म ले सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed