{"_id":"5fcdc3268ebc3ecfad2602b6","slug":"buddhist-monk-viletha-sikata-creates-refuge-for-snakes-at-monastery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजगर और कोबरा जैसे जहरीले सांपों से इस शख्स को है काफी लगाव, गोद में लेकर करता है सफाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजगर और कोबरा जैसे जहरीले सांपों से इस शख्स को है काफी लगाव, गोद में लेकर करता है सफाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विलेथा सिकटा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सांपों को धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। आमतौर पर यह पालने वाले जीव तो होते नहीं हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को सांपों से काफी लगाव होता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अजगर और कोबरा जैसे सांपों से प्यार है। बता दें कि म्यांमार के यंगून में बौद्ध भिक्षु विलेथा सिकटा ने ठुका टेटो मठ में अजगर, वाइपर और कोबरा जैसे खतरनाक सांपों के लिए एक आश्रय स्थल बनाया है।
2 of 5
विलेथा सिकटा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 69 वर्षीय बौद्ध भिक्षु विलेथा सिकटा ने इन जहरीले सांपों को बचाने के लिए ऐसा किया है, ताकि इन्हें कोई मारकर काला बाजार में बेच ना दे। विलेथा ने सांपों को शरण देने की शुरूआत उन्होंने पांच साल पहले की थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी एजेंसियां विलेथा के द्वारा पकड़े गए सांपों को उनसे लेकर जंगल में छोड़ देती है। अपने गमछा से सांपों की सफाई करने वाले विलेथा ने कहा कि वह प्राकृतिक पारिस्थितिक चक्र की रक्षा कर रहे हैं।
3 of 5
विलेथा सिकटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विलेथा ने कहा कि "एक बार जब लोग सांपों को पकड़ लेते हैं, तो वे संभवतः एक खरीदार को खोजने की कोशिश करते हैं।" विलेथा सांपों को शरण में तब तक रखते हैं, जब तक उन्हें लगता है कि वो जंगल वापस जाने के लिए तैयार नहीं हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट को मानें, तो इन भिक्षुओं को सांपों को खिलाने के लिए लगभग 300 अमरीकी डॉलर के लिए दान पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में विलेथा सिकटा ने हलावा नेशनल पार्क में कई सांपों को छोड़ा था। इन सांपों को छोड़कर विलेथा ने कहा कि उन्हें धीरे-धीरे स्वतंत्रता में देखकर खुश हैं, लेकिन ये सांप अगर फिर से पकड़े गए, तो काफी दुख होगा। उन्होंने कहा कि वे बुरे लोगों द्वारा पकड़े जाने पर काला बाजार में बेच दिए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, एक निर्धारित समय के बाद इन सांपों को छोड़ना जरूरी हो जाता है। क्योंकि इंसानों के पास रहने से सांपों में तनाव पैदा होता है। संरक्षणवादियों की मानें, तो म्यांमार अवैध वन्यजीव व्यापार में एक वैश्विक केंद्र बन गया है, जिसमें अक्सर चीन और थाईलैंड जैसे पड़ोसी देशों में तस्करी होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।