{"_id":"6017972d68941c26ef0ac8d2","slug":"britain-minister-can-present-the-budget-even-after-drinking-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो अनोखा देश, जहां शराब पीने के बाद भी मंत्री पेश कर सकता है बजट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो अनोखा देश, जहां शराब पीने के बाद भी मंत्री पेश कर सकता है बजट
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर लोगों को अपने घर और परिवार को चलाने के लिए बजट बनाना पड़ता है कि उसे उसे महीने में या साल में कुल कितने पैसों और चीजों की जरूरत है। ठीक उसी तरह अलग-अलग देशों की सरकार भी अपना बजट पेश करती है। इस बजट में मुख्य रूप से सरकार की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब होता है। बजट से देश के नागरिकों को कई तरह की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जहां बजट पेश करने वाला मंत्री अगर चाहे तो शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
2 of 6
ब्रिटेन की संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हम जिस देश के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम ब्रिटेन है। इस देश में ऐसा कानून है कि बजट वाले दिन वहां का चांसलर शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। बता दें कि टेन की संसद में बजट पेश करने वाले मंत्री को चांसलर के तौर पर जाना जाता है।
3 of 6
बजट ब्रीफकेस (ब्रिटेन)
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हाउस ऑफ कॉमन्स' (ब्रिटेन की संसद) के नियम पुस्तिका में शराब पीने को लेकर बाकायदा नियम भी बनाया गया है। हालांकि, इसमें इस बात का उल्लेख है कि शराब पीकर बजट पेश करने की इजाजत सिर्फ चांसलर को होती है। बजट वाले दिन को छोड़कर उन्हें भी फिर संसद में शराब पीकर आने की इजाजत नहीं दी मिलती है। वैसे तो ब्रिटेन में यह नियम दशकों से चला आ रहा है, लेकिन आज के समय में लोग इस नियम को बेतुका बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ब्रिटेन का 151 साल पुराना बजट ब्रीफकेस
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में बजट से जुड़ी एक और अजीबोगरीब बात है। यहां बजट पेश करने के लिए 100 सालों तक एक ही ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया गया था। उस ब्रीफकेस को साल 1860 में ब्रिटेन के चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था, जिसमें उन्हें देश का बजट पेश करना था। इस बजट ब्रीफकेस का नाम स्कारलेट था।
विज्ञापन
5 of 6
बजट ब्रीफकेस
- फोटो : सोशल मीडिया
चांसलर विलियम द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद ब्रिटेन में लगातार 100 सालों तक बजट पेश करने के लिए हर चांसलर ने इसी ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह चलन साल 1965 में जाकर तब रुक गया, जब तत्कालीन चांसलर जेम्स कैलेघन ने अपने लिए एक अलग बैग मंगवाया। इसके बाद साल 1997 में चांसलर गॉर्डन ब्राउन ने भी बजट पेश करने के लिए एक नए बैग की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।