फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को दिया ऐसा सरप्राइज, देख कर सब हो गए हैरान

Mon, 04 Nov 2019 10:20 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bride and Groom ordered Pizza for their wedding meal in UK
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को दिया सरप्राइज - फोटो : Charlotte Schooley Photography

हर कोई ये चाहता है कि वो अपनी शादी में कुछ नया, कुछ अलग करे, जो बाद में एक यादगार के तौर पर रहे। इंग्लैंड में रहने वाले विक्टोरिया और टॉम ब्राउन ने भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने शादी में आए मेहमानों को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे देख कर वो भी चौंक गए। यह शादी विक्टोरिया और टॉम ब्राउन के लिए जितनी यादगार रही, उतनी ही शादी में आए मेहमानों के लिए भी। 

Bride and Groom ordered Pizza for their wedding meal in UK
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, विक्टोरिया और टॉम ब्राउन की शादी जितनी नजदीक आ रही थी, उतनी ही उन्हें कैटरिंग की चिंता सता रही थी। वो समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर शादी में मेहमानों को कौन सा खाना परोसा जाए। एक दिन मजाक-मजाक में ही दोनों ने कहा था कि मेहमानों को पिज्जा खिलाते हैं। फिर क्या, इसी को उन्होंने अपनी शादी का डिश बना लिया। 

Bride and Groom ordered Pizza for their wedding meal in UK
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को दिया सरप्राइज - फोटो : Charlotte Schooley Photography

शादी के दिन विक्टोरिया और टॉम ने पिज्जा ऑर्डर किया, लेकिन साथ ही साथ वो डर भी रहे थे कि पिज्जा समय पर आ पाएगा या नहीं और आ भी जाएगा तो वो गर्म रहेगा या नहीं। हालांकि पिज्जा आते ही उनकी सारी चिंताएं दूर हो गईं। टॉम ने बताया कि पिज्जा आउटलेट की सर्विस अच्छी थी। उन्होंने समय पर सारे काम कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride and Groom ordered Pizza for their wedding meal in UK
शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को दिया सरप्राइज - फोटो : Charlotte Schooley Photography

अब चूंकि शादी में आए मेहमानों को खाने के मेन्यू के बारे में बताया नहीं गया था, इसलिए वो पिज्जा देख कर हैरान रह गए, लेकिन साथ ही साथ उन्हें अच्छा भी लगा। विक्टोरिया के मुताबिक, पिज्जा आउटलेट को भी विक्टोरिया और टॉम का आइडिया काफी पसंद आया था। उन्होंने 30 लार्ज साइज पिज्जा, 20 गार्लिक ब्रेड, 20 चिकन स्ट्रिप्स के बॉक्स और 20 वेजेज के बॉक्स सप्लाई किए थे। 

विज्ञापन
Bride and Groom ordered Pizza for their wedding meal in UK
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे अच्छी बात रही कि शादी के इस अनोखे मेन्यू में महज 32 हजार रुपये का खर्च आया, जबकि आमतौर पर शादियों में कैटरिंग पर कम से कम लाख रुपये का खर्च आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed