{"_id":"60390c5337668d5db546ed51","slug":"r-ashwin-says-i-accidentally-became-a-cricketer-living-my-dream","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रविचंद्रन अश्विन हुए भावुक, बोले- जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविचंद्रन अश्विन हुए भावुक, बोले- जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच में अपना 400वां विकेट पूरा करने करने वाले टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह अकस्मात ही क्रिकेटर बन गए। अश्विन ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, 'मैं अकस्मात ही क्रिकेटर बना। मैं असल में क्रिकेट को चाहने वालों में शामिल था जो क्रिकेटर बन गया। मैं यहां अपना सपना जी रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत की तरफ से खेलूंगा।'
2 of 4
रविचंद्रन अश्विन के साथ खुशी मनाते कप्तान
- फोटो : ट्विटर @BCCI
अश्विन ने कहा, 'मैच समाप्त होने के बाद और अगर मैंने जीत में योगदान दिया तो मैं सोचता था कि मुझ पर ईश्वर की कृपा है लेकिन कोविड के समय में मुझे अहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली हूं जो मुझे भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला।' उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जब मैं आईपीएल से वापस आया तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलूंगा और इसलिए मैं कहता हूं सब कुछ उपहार है। जिस खेल को मैंने चाहा उसने मुझे वापस बहुत कुछ दिया।'
3 of 4
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
अश्विन ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान व्यक्तिगत प्रदर्शन के कई वीडियो देखे, जिससे उनकी खेल के प्रति अपनी समझ बेहतर हुई। उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी काफी फुटेज देखा करता था लेकिन इस बार मेरी खेल के प्रति समझ बेहतर हुई। लॉकडाउन के दौरान मैंने पूर्व के कई मैच देखे विशेषकर सचिन की चेपॉक में खेली गई पारी और अन्य मैच।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
दरअसल, अश्विन ने जोफ्रा आर्चर के रूप में 400वां विकेट लिया और बल्लेबाज ने जब डीआरएस लिया तभी उन्हें अहसास हुआ कि वह इस मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, 'असल में उस समय जब उसने (आर्चर) डीआरएस लिया तभी मुझे अहसास हुआ कि मैंने 400वां विकेट ले लिया है। इसके बाद जब बोर्ड पर 400वां विकेट दिखाया गया, तब स्टेडियम में सभी खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।' बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें वर्तमान समय का 'लीजेंड' करार दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।