फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   boy danced wearing a cement sack video went viral in hindi

Viral Video: सीमेंट का बोरा पहनकर बच्चे ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

Sat, 14 Jun 2025 06:24 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 14 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सीमेंट के बोरे का पैंट शर्ट पहनकर डांस कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसे आपको भी देखना चाहिए।

विज्ञापन
boy danced wearing a cement sack video went viral in hindi
लड़के ने बोरा पहनकर किया डांस - फोटो : Instagram/@rawdy_boy722

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता है, और इस बार एक ऐसा वीडियो सुर्खियों में है, जो लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसा भी रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ लड़के बैंड-बाजे की धुन पर जोरदार डांस कर रहे हैं, लेकिन सारा ध्यान एक ऐसे लड़के ने चुरा लिया है, जिसका फैशन बिल्कुल अनोखा है। उसने सीमेंट की बोरी को काटकर उससे शर्ट और पैंट सिलवाए हैं और उसी को पहनकर मस्ती में नाच रहा है। यह अनोखा अंदाज देखकर लोग दंग रह गए हैं, और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: पहाड़ पर मटक-मटक कर वीडियो बनवा रही थी लड़की, तभी घोड़े ने मारी लात, मुंह के बल गिरी दीदी
विज्ञापन


क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक समूह बैंड-बाजे की धुन पर उत्साह से नाच रहा है, जैसे किसी उत्सव या समारोह में हो। इनमें से एक लड़का सबसे अलग दिख रहा है। उसने सीमेंट की बोरी से बने कपड़े पहने हैं, जो देखने में शर्ट और पैंट जैसे लगते हैं। उसका यह देसी और क्रिएटिव फैशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह बिना किसी झिझक के अपने डांस मूव्स दिखा रहा है, और उसका आत्मविश्वास देखते ही बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें- Viral Video: सांप को शिकार बनाने की फिराक में था बाज, दो सेकेंड में नाग राज ने पलट दिया सारा खेल, मरोड़ी गर्दन

लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। लोग इस लड़के की क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह तो कमाल का आइडिया है! सीमेंट की बोरी से कपड़े बनाकर डांस करना, वाकई हटके है।" एक अन्य ने मजाक में कहा, "भाई ट्रेंड को फॉलो नहीं करता है बल्कि ट्रेंड सेट करता है।" कुछ यूजर्स ने इसे हंसी-मजाक का हिस्सा मानते हुए कहा, "देसी जुगाड़ का जवाब नहीं!" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rawdy_boy722 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 39 लाख से अधिक बार शेयर किया है, साथ ही इस वीडियो को 1 लाख 70 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed