{"_id":"684d422c163aafcf5e09655e","slug":"girl-was-making-a-reel-on-the-mountain-then-the-horse-kicked-her-and-she-fell-down-video-goes-viral-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पहाड़ पर मटक-मटक कर वीडियो बनवा रही थी लड़की, तभी घोड़े ने मारी लात, मुंह के बल गिरी दीदी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पहाड़ पर मटक-मटक कर वीडियो बनवा रही थी लड़की, तभी घोड़े ने मारी लात, मुंह के बल गिरी दीदी
Sat, 14 Jun 2025 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:02 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में महिला सिंगर संजू राठौड़ के ट्रेंड में चल रहे गाने ‘शेकी’ पर डांस करती नजर आती है। उसके पास ही एक घोड़ा खड़ा होता है जो शांति से घास चर रहा होता है। लेकिन जैसे ही घोड़े की नजर महिला पर पड़ती है, वह अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ता है।
विज्ञापन
घोड़े ने लड़की को मारी लात
- फोटो : इंस्टाग्राम @official_abhinav
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन इतना बढ़ गया है कि लोग जहां भी कोई खूबसूरत जगह देखते हैं, वहीं वीडियो शूट करना शुरू कर देते हैं। खासकर पहाड़ों जैसी हसीन वादियों में लोग डांस करते हुए रील बनाना खूब पसंद करते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें एक महिला पहाड़ी इलाके में रील बना रही थी, लेकिन उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि शायद वो फिर कभी ऐसी जगह वीडियो बनाने की हिम्मत नहीं करेगी। कई लोग इस वीडियो को देखकर हंस भी रहे हैं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में महिला सिंगर संजू राठौड़ के ट्रेंड में चल रहे गाने ‘शेकी’ पर डांस करती नजर आती है। उसके पास ही एक घोड़ा खड़ा होता है जो शांति से घास चर रहा होता है। लेकिन जैसे ही घोड़े की नजर महिला पर पड़ती है, वह अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
महिला को घोड़े ने मारी लात
महिला घोड़े को आते देख पीछे हटती है, लेकिन तभी घोड़ा पलटता है और अपने पिछले पैरों से महिला को जोरदार लात मार देता है। लात लगते ही महिला जमीन पर गिर जाती है और काफी असहज दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे घोड़े को महिला का डांस पसंद नहीं आया और उसने अपने अंदाज में इसका विरोध कर दिया। यह घटना नेपाल के कुरी गांव की है। अच्छी बात यह रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह ठीक-ठाक दिखाई दी। पूरा हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और बाद में यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @official_abhinav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो इंटरनेट पर आते ही धमाल मचाने लगा। अब तक इसे 2.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख से भी अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किकैस परफॉर्मेंस।” वहीं दूसरे ने कहा, “परफॉर्मेंस में तो जान डाल दी।” एक और कमेंट में यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है घोड़ा अनिल कपूर वाली पेंटिंग को फिर से बनाना चाहता था।” किसी ने यह भी लिखा, “शायद घोड़ा भी कैमरे में अपना टैलेंट दिखाना चाहता था।” इस मजेदार वीडियो को देखकर जहां लोगों की हंसी छूट रही है, वहीं यह भी समझ आता है कि रील बनाते वक्त हमें आसपास के जानवरों और माहौल का ध्यान रखना चाहिए। कभी-कभी एक हल्की-सी लापरवाही किसी अजीबोगरीब हादसे में बदल सकती है।