आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट की सैर कराने जा रहे हैं, जिसमें प्रवेश करने के बाद लोग थर-थर कांपने लगते हैं। ऐसा माहौल जिसमें डर लगना पक्का है, क्योंकि इस रेस्टोरेंट में वेटर नहीं बल्कि भूत-प्रेत खाना परोसते हैं और लोग लाशों के बीच में बैठकर भोजन करते हैं।
2 of 7
la masia encantada restaurant
- फोटो : Social Media
चौंकिए नहीं, असल में हम बात कर रहे हैं दुनिया के अजब-गजब रेस्टोरेंट में शामिल स्पेन के ला मासिया एंकांटडा की। इस रेस्टोरेंट का कॉनसेप्ट असल में इसके इतिहास से प्रेरित है। असल में यहां कोई भूत प्रेत नहीं होता बल्कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी भूत-प्रेत बनकर लोगों को खाना परोसते हैं। यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत खून से सने चाकूओं से किया जाता है।
ये है रेस्टोरेंट से जुड़ा इतिहास
3 of 7
- फोटो : elian373/tripadvisor.in
बता दें कि, 17वीं सेंचुरी में जोसफ मा रिएस ने मासिया और सुरोका ने मासिया सेंटा रोजा बनवाया। लेकिन आगे चलकर संपत्ति पर पारिवारिक विवाद हो गया। एक दिन सुरोका और रिएस ने कार्ड उछालकर अपनी किसमत तय की। रिएस सारी संपत्ति हार गए। उनके परिवार ने घर छोड़ दिया और परिवार ने नई संपत्ति खड़ी की। देखते ही देखते यह इमारत खंडहर में तब्दील हो गई। दो सदियों तक वीरान पड़ी रही इमारत में सुरोका के वंशजों ने 1970 में एक रेस्टोरेंट बनाया। उनका परिवार मानता था कि इस इमारत को कोई श्राप लग गया है, लिहाजा वहीं से उनके दिमाग में बात आई कि क्यों न रेस्टोरेंट को हॉन्टेड रेस्टोरेंट के रूप में चलाया जाए। बस तब से लेकर आज तक ये रेस्टोरेंट हॉन्टेड रेस्त्रां के रूप में चल रहा है।
3 घंटे चलता है रेस्टोरेंट का शो
4 of 7
- फोटो : evaruiz/tripadvisor.in
यहां पर भूतों के परिवेश में वेटर भोजन परोस्ते हैं और भोजन का समय निर्धारित है। इस रेस्टोरेंट का शो 3 घंटे चलता है। यहां 60 सीटें हैं और खाना खाने के लिए आपको पहले से ही बुकिंग करवानी होती है। निर्धारित समय पर जब ग्राहक पहुंचते हैं, तो उनका स्वागत खून से सने चाकू, तलवार या हसिये से किया जाता है। आगे बढ़ते ही पंजा या नकली लाशें जो देखने में एकदम असली हैं, लटकी मिलती हैं। भोजन करते वक्त ग्राहकों के लिए एक शो का संचालन किया जाता है, जिसे देखना हर किसी के बस की बात नहीं। इसमें तरह-तरह के भूत-प्रेत के वेश में लोग आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ कुछ अलग परोसने की कोशिश करते हैं, जिनसे आप निश्चित रूप से डर जाएंगे।
इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात ये है कि इस हॉरर शो में ग्राहक महज मूक दर्शक बनकर नहीं बैठ सकता। वो दुख भी डरावनी कहानियों का हिस्सा बन जाते हैं, जिस वजह से डर तो लाजमी है। डराने के लिए जरूरी है, कि कुछ ऐसा हो, जो विस्मयकारी लगे, लिहाजा यहां जादूगर का जादू भी प्रस्तुत किया जाता है, जो पूरी तरह हॉन्टेड होता है।