फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या कर दाह संस्कार करने को पति ने राष्ट्रपति-पीएम से मांगी छुट्टी, अब वायरल हो रही चिट्ठी

Sat, 26 Jan 2019 04:15 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 26 Jan 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
bank manager written letter to PM, president to grant leave to kill my wife in bihar 
- फोटो : Social Media

काम का बोझ और पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर अक्सर कर्मचारियों के आत्महत्या की खबरें आती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स अपनी ही पत्नी की हत्या करने के लिए अपने दफ्तर से लेकर पीएम और राष्ट्रपति तक को छुट्टी के लिए आवेदन पत्र भेज दे। 

bank manager written letter to PM, president to grant leave to kill my wife in bihar 
bank manager viral letter - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर पति की लिखी चिट्ठी काफी वायरल हो रही है। दरअसल, बिहार के बक्सर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें छुट्टी नहीं मिलने से परेशान एक बैंक प्रबंधक ने पत्नी की हत्या करने के नाम पर छुट्टी का आवेदन अपने आला अफसरों समेत मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रपति को भेज दिया।

bank manager written letter to PM, president to grant leave to kill my wife in bihar 
- फोटो : Social Media

मामला दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत बक्सर के एकल कर्मी ग्रामीण ब्रांच बकसड़ा के प्रबंधक मुन्ना प्रसाद से संबंधित है। उनकी पत्नी किडनी रोग से ग्रसित है और उनके इलाज के लिए प्रबंधक को छुट्टी नहीं दी जा रही थी। ऐसे में बार-बार मुख्य कार्यालय को छुट्टी के लिए आवेदन देने पर किसी अधिकारी ने झल्ला कर कह दिया कि उन्हें अब पत्नी के सिर्फ दाह संस्कार के लिए ही छुट्टी दी जा सकती है। जिसके बाद अवसाद में आकर बैंक प्रबंधक मुन्ना प्रसाद ने प्रधान कार्यालय पटना को इस आशय का पत्र लिखते हुए इसकी प्रति राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और प्रधानमंत्री को भेज दिया। हालांकि, इसकी जानकारी होते ही बैंक की ओर से उक्त प्रबंधक की छुट्टी तुरंत ही मंजूर कर ली गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रहे पत्र में ये सब कुछ है लिखा 

bank manager written letter to PM, president to grant leave to kill my wife in bihar 
- फोटो : Social Media

19 जनवरी को लिखे गए इसे वायरल पत्र में बैंक प्रबंधक मुन्ना प्रसाद ने लिखा है कि 'मुझे अपनी पत्नी की हत्या कर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए सिर्फ दो दिनों की छुट्टी दी जाए।'  उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी किडनी रोग से पीड़ित है, हफ्ते में दो बार डायलिसिस कराना होता है। क्षेत्रीय अधिकारी मेरा फोन रिसीव नहीं करते हैं। मेरी पत्नी की तबीयत दिन प्रति दिन खराब हो रही है। उन्होंने एक नंबर से आए किसी महिला अधिकारी के कॉल का हवाला भी दिया। लिखा- कॉल पर दाह संस्कार के लिए छुट्टी मिलने की बात कही गई। उन्होंने लिखा कि 'अत: आपसे प्रार्थना है कि मुझे कुल 2 दिन का विशेष अवकाश दिलाने की कृपा कया जाए ताकि मैं अपनी पत्नी की हत्या कर सकूं एवं दाह संस्कार कर सकूं क्योंकि रोज-रोज घुट-घुटकर मरना मुझसे सहा नहीं जा रहा है।'

विज्ञापन
bank manager written letter to PM, president to grant leave to kill my wife in bihar 

इस मामले में ग्रामीण बैंक के अधिकारियों का कहना है कि एकल शाखा होने के कारण यहां कार्यरत कर्मी को छुट्टी देने से पहले दूसरे कर्मचारी को वहां विकल्प में देना होता है, जिससे शाखा का काम प्रभावित नहीं हो। वहीं, भभुआ प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि जब भी उन्होंने छुट्टी मांगी है, दी गई है। इस बार भी आवेदन मिलते ही उन्हें छुट्टी दे दी गई। किसी दूसरी शाखा में तबादला के लिए उन्होंने कोई आवेदन अब तक नहीं दिया है। यदि अपनी परिस्थितियों को रखते हुए तबादले का आवेदन देंगे तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed