Banana Island In Nigeria: दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो नाइजीरिया में स्थित है। इस अनोखी जगह के बारे में जानकर आप हैरत में जाएंगे। नाइजीरिया में एक अनोखा आइलैंड है जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसका नाम बनाना आइलैंड है।
नाइजीरिया में स्थित यह आइलैंड एक आलीशान महल की तरह है। इस आइलैंड पर रहने वाले सभी शख्स अरबपति हैं जो शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। कई अरबपतियों ने मिलकर नाइजीरिया में यह आइलैंड (Banana Island In Nigeria) बनाया है। इस आइलैंड पर एक से बढ़कर एक आलीशान इमारते हैं। नाइजीरिया के आगोस में बना यह आइलैंड केले का आकार का है जिसकी वजह से इसका नाम बनाना आइलैंड रखा गया है। इस आइलैंड पर एक आम इंसान घर खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे आइलैंड के बारे में...
2 of 6
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति
- फोटो : Twitter @AfricaViewFacts
अरबपतियों ने पेरिस, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे शहरों को टक्कर देने के लिए नाइजीरिया में एक आर्टिफीशियल आइलैंड को बनाया है। यहां पर चारों तरफ सिर्फ चकाचौंध ही दिखाई देती है। इस खास आइलैंड पर सिर्फ अरबपति ही रहते हैं।
3 of 6
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति
- फोटो : Twitter @AfricaViewFacts
करोड़ों में है एक घर की कीमत
बनाना आइलैंड के नाम से मशहूर इस द्वीप पर जमीन और घरों की कीमत करोड़ों में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2003 में यह आइलैंड बनकर तैयार हो गया था जो 402 एकड़ में फैला है। रेत के बेस पर इस आइलैंड को बनाया गया है।
4 of 6
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति
- फोटो : Twitter @AfricaViewFacts
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर एक सक्वायर मीटर जमीन की कीमत 84 हजार रुपये है। इसके अलावा यहां पर एक डिटैच्ड घर खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे। यहां सबसे महंगा घर 100 करोड़ रुपये तक का है जो 2600 स्क्वायर मीटर में बना है जिसमें 6 बेडरूम हैं।
5 of 6
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति
- फोटो : Twitter @AfricaViewFacts
यह आइलैंड बेहद एकांत में है जो इसे खास बनाता है। यहां अमीर इसलिए घर खरीदते हैं, क्योंकि नाइजीरिया के सबसे भीड़ वाले शहर लागोस से दूर और शांति में रहना चाहते हैं। आइलैंड पर सुरक्षा के साथ-साथ प्राइवेसी भी है।