फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की ड्रेस पहनकर ही हर काम करती है ये महिला, भारत से जुड़ी है इसके पीछे की वजह

Thu, 03 Oct 2019 02:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Australian Woman wears wedding dress everywhere a year after her wedding
हर जगह शादी की ड्रेस ही पहनती है ये महिला - फोटो : Facebook/Tammy Hall

आमतौर पर लड़कियां शादी वाली ड्रेस बस शादी के दिन ही पहनती हैं और उसके बाद वो रखा ही रह जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में रहने वाली एक महिला ठीक इसके उलट काम करती है। वह शादी की ड्रेस हर रोज पहनती है। चाहे कोई भी काम हो, जैसे मछली पकड़ना, जिम जाना या स्टेडियम में बैठकर फुटबॉल मैच देखना, ये सभी काम वो शादी की ड्रेस पहनकर ही करती है। 

Australian Woman wears wedding dress everywhere a year after her wedding
हर जगह शादी की ड्रेस ही पहनती है ये महिला - फोटो : Facebook/Tammy Hall

महिला का नाम टैमी हॉल है और वो एक पर्यावरणविद् हैं। दरअसल, 43 वर्षीय टैमी के हर रोज शादी की ड्रेस पहनने के पीछे की वजह भारत से जुड़ी हुई है, जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है। इस वजह के बारे में आप जानेंगे तो आप भी महिला की तारीफ करने लगेंगे। 

Australian Woman wears wedding dress everywhere a year after her wedding
हर जगह शादी की ड्रेस ही पहनती है ये महिला - फोटो : Facebook/Tammy Hall

टैमी ने बताया कि साल 2016 में वह भारत घूमने के लिए आई थीं। यहां आकर उन्हें महसूस हुआ कि वह नए कपड़ों पर या जूते-चप्पलों पर बहुत अधिक खर्च करती हैं। कुछ दिनों के बाद वह भारत लौट गईं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने मन बनाया कि वह फालतू की चीजों पर अब और खर्च नहीं करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australian Woman wears wedding dress everywhere a year after her wedding
हर जगह शादी की ड्रेस ही पहनती है ये महिला - फोटो : Facebook/Tammy Hall

इसी बीच साल 2018 में टैमी की शादी तय हो गई। वह अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने करीब 86 हजार की शादी की ड्रेस खरीदी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी सोचा कि सिर्फ एक दिन के लिए और एक ड्रेस पर इतना खर्च करना सही नहीं था, इसलिए उन्होंने ड्रेस के पूरे पैसे वसूल करने की सोची और उसे हर रोज इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की तरह पहनने लगीं। 

विज्ञापन
Australian Woman wears wedding dress everywhere a year after her wedding
हर जगह शादी की ड्रेस ही पहनती है ये महिला - फोटो : Facebook/Tammy Hall

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैमी बताती हैं कि जब भी वह शादी की ड्रेस पहनकर कहीं बाहर जाती हैं, तो लोग उन्हें कुछ अलग ही निगाहों से देखते हैं। हालांकि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें शादी की ड्रेस हर रोज पहनना अच्छा लगता है। वह बताती हैं कि अगली छुट्टियों में वह शादी की ड्रेस पहनकर ही अपने पति के साथ कहीं भी जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed