फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया का सबसे अनोखा गांव, जहां सारे लोग रहते हैं जमीन के अंदर

Tue, 01 Dec 2020 10:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 01 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Australia Coober Pedy Most Strangest Town In World  Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जहां पूरा का पूरा मार्केट ही अंडरग्राउंड है यानी जमीन के अंदर है। खैर ये तो मार्केट है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहां की पूरी आबादी जमीन के अंदर ही रहती है।

Australia Coober Pedy Most Strangest Town In World  Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

इस अनोखे गांव का नाम है 'कूबर पेडी', जो दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ही यही है कि यहां के लगभग सभी लोग अंडरग्राउंड घरों में रहते हैं। बाहर से देखने पर ये घर भले ही साधारण लगें, लेकिन अंदर का नजारा किसी होटल से कम नहीं होता। दरअसल, इस इलाके में ओपल की कई खदानें हैं। लोग यहां इन्ही ओपल की खाली पड़ी खदानों में रहते हैं। आपको बता दें कि ओपल एक दूधिया रंग का कीमती पत्थर होता है। कूबर पेडी को दुनिया की ओपल राजधानी भी कहते हैं, क्योंकि यहां पर दुनिया की सबसे ज्यादा ओपल की खदानें हैं।

Australia Coober Pedy Most Strangest Town In World  Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूबर पेडी में माइनिंग का काम साल 1915 में शुरू हुआ था। दरअसल, यह एक रेगिस्तानी इलाका है, इसलिए यहां पर गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा और सर्दियों में बहुत कम हो जाता है। इस कारण यहां रहने वाले लोगों को बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता था। इसका यह हल निकला कि लोग माइनिंग के बाद खाली बची खदानों में रहने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia Coober Pedy Most Strangest Town In World  Where People Lives Underground
कूबर पेडी ओपल माइन्स - फोटो : सोशल मीडिया

कूबर पेडी के इन अंडरग्राउंड घरों में न तो गर्मियों में एसी की जरूरत पड़ती है और न ही सर्दियों में हीटर की। आज के समय में यहां पर 1500 से ज्यादा ऐसे घर हैं, जो जमीन के अंदर हैं और लोग यही पर रहते हैं।

विज्ञापन
Australia Coober Pedy Most Strangest Town In World  Where People Lives Underground
कूबर पेडी गांव, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

जमीन के नीचे बने ये घर हर तरह की सुख-सुविधाओं से लैस हैं। यहां कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। साल 2000 में आई फिल्म 'पिच ब्लैक' की शूटिंग के बाद प्रोडक्शन ने फिल्म में इस्तेमाल किया गया स्पेसशिप यहीं पर छोड़ दिया था, जो अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। लोग यहां पर घूमने के लिए आते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed