काफी लंबे समय से धरती के लिए एस्टेरॉयड को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से होती है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एस्टेरॉयड और धरती की एक बार टक्कर हुई थी। इस टक्कर के बाद धरती से डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच नहीं हुई है। अब एक बार फिर धरती से एस्टेरॉयड के टकराने का खतरा मंडरा रहा है।
Asteroid News: धरती पर मंडराया तबाही का खतरा! 100 साल में पहली बार होने जा रहा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा का कहना है कि यह एस्टेरॉयड धरती से 53 लाख 66 किमी की दूरी से गुजरेगा। इसके बाद यह 128 साल बाद 2150 में धरती के इतने पास से जाएगा। वैज्ञानिकों ने इस बड़े आकार वाले एस्टेरॉयड की खोज साल 1999 में की थी। इसके बाद से ही वैज्ञानिक इस पर नजर बनाकर रखे हुए हैं। धरती के इतने पास आने की वजह से इससे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है।
नासा के मुताबिक, यह साफ नहीं है कि इस एस्टेरॉयड का आकार क्या है? हालांकि 190 से 430 मीटर के बीच इसके आकार को माना गया है। साल 2019 में खगोलविदों ने माना था कि यह एस्टेरॉयड 225 मीटर के आकार का है।
टेलीस्कोप की मदद से देख सकते हैं
वैज्ञानिकों का कहना है कि एस्टेरॉयड को लॉर्ज टेलीस्कोप से देखा जा सकता है, क्योंकि यह नंगी आंखों से नजर नहीं आएगा। पृथ्वी के नजदीक पहुचने वाले एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक बताया जाता है। अगर एस्टेरॉयड के रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो उसके धरती से टकराने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा होता है तो धरती पर तबाही मच सकती है।