{"_id":"620dd9b68a01c100543ba732","slug":"knowledge-news-why-do-snakes-dance-after-listening-to-the-bean-know-about-the-behind-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? जानिए इसके पीछे की सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
दुनिया भर में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं। कई प्रजाति के सांप जहरीले भी होते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जिनमें जहर नहीं होता है। सांप दुनिया के लगभग हर देश में पाए जाते हैं। सांप स्वभाव से बेहद शर्मीले जीव होते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें देखकर ज्यादातर लोग डर जाते हैं। सांपों की दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। सांप अपनी मणियों के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा सांप लाखों में कोई एक होता है जिसके पास मणि होती है।
सांप को लेकर भारत में अपनी विशेष धार्मिक मान्यताएं भी हैं। सनातन धर्म में सांप का विशेष महत्व है। सांप हिंदुओं के देवता भगवान शंकर के गले का आभूषण है। सांप को लेकर कई कहानियां कही जाती हैं। आज हम सांप से जुड़े हुए एक ऐसे ही तथ्य के बारे में जानेंगे। ऐसा कहा जाता है कि सांप बीन की धुन को सुनकर नाचने लगते हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं...........
2 of 5
बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Youtube/@Smithsonian Channel
ऐसा कहा जाता है कि सांप को बीन की धुन काफी पसंद होती है, लेकिन सांप पूरी तरीके से बहरा होता है। जी हां, सांप किसी भी आवाज को सुन नहीं सकता है। आपने सांप को देखते हुए गौर किया होगा कि सांप के शरीर पर कान नहीं होते हैं। दरअसल सांप कभी बीन की धुन पर नाचता ही नहीं है, बल्कि जब सपेरा बीन बजाते समय बीन को हिलाता है। सांप उसे देखकर अपने शरीर को हिलाता है जो एक सामान्य घटना है।
3 of 5
बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपने कभी गौर किया होगा कि सपेरे की बीन के ऊपर ढेर सारे कांच के टुकड़े लगाए जाते हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि जब उन कांच के टुकड़ों पर धूप या कोई रोशनी पड़ती है तो उससे निकलने वाली चमक से सांप हरकत में आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अब ऐसे में जब सपेरा अपनी बीन बजाते हुए हिलाता है तो सांप का ध्यान उस रोशनी पर जाता है। सांप उस रोशनी को फॉलो करता है और रोशनी की चमक जिधर जाती है, सांप भी उसी ओर हिलने लगता है। ऐसे में हमें लगता है कि सांप बीन की धुन पर नाच रहा है जबकि ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
बीन की धुन सुनते ही क्यों नाचने लगते हैं सांप? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Youtube/@Smithsonian Channel
दरअसल सांप कानों के स्थान पर किसी भी गतिविधि को भांपने के लिए अपनी त्वचा का इस्तेमाल करते हैं। सांप अपने आस-पास होने वाली किसी भी गतिविधियों को अपनी त्वचा पर पड़ने वाली तरंगों के माध्यम से पहचान लेते हैं। ऐसे में जब सांपों को किसी खतरे का आभास होता है तो वो अपने फन को फैला लेते हैं। जब कोई सांपों को छेड़ता है तो उन्हें इसका आभास अपनी त्वचा से हो जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।