फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की वो 5 तस्वीरें जो आपने नहीं देखी होंगी...

Thu, 16 Aug 2018 05:19 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee News Unseen photos Of Former Prime Minister With Family And Leaders
atal bihari vajpayee
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री अपने लिखने-पढ़ने के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी लिखी कविताएं- दो अनुभूतियां,दूध में दरार पड़ गई,कदम मिलाकर चलना होगा,मनाली मत जइयो,एक बरस बीत गया समेत कई कविताएं आज की युवा पीढ़ी को भी लुभाती हैं। उनका कविता संग्रह 'मेरी इक्वावन कविताएं' खासा लोकप्रिय है। 


एक नजर उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरों पर...
atal bihari vajpayee News Unseen photos Of Former Prime Minister With Family And Leaders
atal bihari vajpayee
यह तस्वीर गोंडा की है। इस फोटो में अटल जी 1962 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सादुल्लाहनगर विधानसभा से विजयी जनसंघ के पहले विधायक अवध नारायण सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। 
atal bihari vajpayee News Unseen photos Of Former Prime Minister With Family And Leaders
atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के साथ दुर्लभ तस्वीर। दोनों तस्वीरों के बीच करीब एक दशक का फासला है। (Indianhistorypics)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
atal bihari vajpayee News Unseen photos Of Former Prime Minister With Family And Leaders
atal bihari vajpayee
1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण करवाना हो या 1971 के युद्ध में पाक की पराजय के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ हो, अटल बिहारी वाजपेयी ने सत्ता में रहते हुए कड़े फैसले लिए और विपक्ष में बैठने पर भी विपक्ष की पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हटे। अटल बिहारी वाजपेयी की यह तस्वीर तब की है जब वह 42 साल के थे।
 
विज्ञापन
atal bihari vajpayee News Unseen photos Of Former Prime Minister With Family And Leaders
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी मूल रूप से आगरा के पास मौजूद बटेश्वर गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी भी स्कूल मास्टर और कवि थे। उनकी मां का नाम कृष्णा देवी था। उनके तीन भाई अवध बिहारी, प्रेम बिहारी और सुधा बिहारी और तीन बहनें उर्मिला मिश्रा, विमला मिश्रा और कमला देवी थीं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed