काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड (Asteroid )को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से हुई, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है सिर्फ एक बार बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा गया था, तो धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर विशालकाय एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है।
नासा ने बताया है कि फरवरी महीने में 11 तारीख को एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा। अगर धरती से यह एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले ही बताया था कि नए साल (New Year 2022) में कई विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। आइए जानते हैं कि अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्टेरॉयड के बारे में क्या बताया है?
2 of 5
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया!
- फोटो : Twitter @SPACEdotcom
11 फरवरी को धरती के पास से गुजरने वाला एस्टेरॉयड अम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी काफी बड़ा है। यह सिर्फ दो हफ्ते में ही धरती के पास होगा। वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय एस्टेरॉयड का नाम 138971 (2001 CB21) रखा है। इसके अलावा नासा ने इसको संभावित खतरे में शामिल किया है। यह 4 हजार 2 सौ 65 फीट चौड़ा है।
3 of 5
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया!
- फोटो : Pixabay
नासा ने 138971 (2001 CB21) एस्टेरॉयड को धरती के पास से जाने वाले छुद्र ग्रह की सूची में इसको शामिल किया है। यह धरती से तीन मिलियन मील की दूरी से जाएगा। यह सबसे पहले 21 फरवरी 1900 को दिखा था। इसके बाद से यह हर साल सोलर सिस्टम के पासे होकर जाता है।
4 of 5
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया!
- फोटो : पीटीआई
18 फरवरी 2021 को इस एस्टेरॉयड को आखिरी बार देखा गया था। यह साल 2011 और 2019 में भी देखा गया था। नासा ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह किस जगह से जाएगा। हालांकि यह बताया है कि 11 फरवरी और उसके बाद 24 अप्रैल को धरती के पास से गुजरेगा।
5 of 5
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया!
- फोटो : Pixabay
नासा ने बताया है कि इसके बाद यह एस्टेरॉयड जनवरी साल 2024 को नजर आएगा। फिर जून और दिसंबर में दिखाई देगा। नासा के अनुमान के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 11 अक्टूबर 2194 तक पृथ्वी के पास से गुजरेगा। अगर एस्टेरॉयड के रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो धरती के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।