Asteroid 2024 Yr4: पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड को खतरा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच जाएगी। वैज्ञानिकों ने कई ऐसी संभावना जताई कि पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हो सकती है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। वैज्ञानिकों ने अब एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जिसके धरती से टकराने की संभावना जताई गई है। अब इस एस्टेरॉयड ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।
दरअसल, अब वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकरा सकता है। इसका नाम 2024 YR4 रखा गया है और धरती के लिए खतरनाक बताया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के साल 2032 में पृथ्वी से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने कहा है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 के धरती के टकराने की संभावना अब 2.3 प्रतिशत है, जो बीते साल दिसंबर से अनुमानित 1.3 फीसदी ज्यादा है।
2 of 6
चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड
- फोटो : Freepik
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि इसके पृथ्वी से सबसे नजदीकी से टकराने की संभावना अब 43 में से 1 है। नासा ने बताया है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों ने लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
3 of 6
चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड
- फोटो : Freepik
धरती की तरफ से बढ़ रहे विशाल एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिक चिंतित हैं। इसके कारण यह है कि एक नए अध्ययन में एस्टेरॉयड 2024 YR4 के चांद से भी टकराने का अंदेशा जताया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना को एक से बढ़ाकर 2.3 प्रतिशत कर दिया गया है।
4 of 6
चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड
- फोटो : Freepik
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एरिजोना विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री डेविड रैंकिन की गणना के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड के चंद्रमा से टकराने की 0.3 फीसदी संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो चंद्रमा पर एक विशाल गड्ढा बन जाएगा और मलबा अंतरिक्ष में फैल जाएगा। इसके साथ ही इसका कुछ मलबा पृथ्वी पर भी गिर सकता है।
Female Naga Sadhu: कुंभ के बाद कहां चली जाती हैं महिला नागा साधु, जानिए इनके जीवन से जुड़ी रहस्यमयी बातें
5 of 6
चांद से टकरा सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड
- फोटो : Freepik
चांद से टक्कर होती है, तो क्या होगा?
वैज्ञानिकों ने बताया है कि चंद्रमा पर धरती जैसा वायुमंडल नहीं है। इसके कारण एस्टेरॉयड के टक्कर से चंद्रमा पर सैकड़ों मीटर चौड़ा गड्ढा बन सकता है। अगर 2024 YR4 की चंद्रमा से टक्कर होती है, तो कुछ मलबा पृथ्वी पर भी गिर सकता है। डॉक्र्टर रैंकिन ने एक बातचीत में कहा है कि इस बात की संभावना है कि कुछ मलबा धरती पर गिरेगा, लेकिन मुझे लगता है कि धरती पर कोई बड़ा खतरा उत्पन्न नहीं होगा।
Naga Sadhu: अमृत स्नान के बाद महाकुंभ से लौटने लगे नागा साधु, जानिए अब कहां जमाएंगे डेरा और क्या करेंगे?