फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Europa: क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? इस उपग्रह पर होने का किया जा रहा दावा

Mon, 14 Mar 2022 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
Are Aliens Exist in Solar System Claimed To Be On This Satellite Know All About It
क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? - फोटो : Pixabay

विज्ञान ने बीते दशकों में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर ली है। अब वैज्ञानिक अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह की खोज करने में लगे हैं जहां पर जीवन की संभावना हो। वैज्ञानिकों की खोज बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा तक पहुंच चुकी है। जहां पर जीवन की संभावना हो सकती है। माना जा रहा है कि यूरोपा पर जीवन के अस्तित्व के लिए कुछ संसाधन मौजूद हो सकते हैं। अगर यहां पर जीवन होने के सबूत मिलते हैं, तो एलियंस हो सकते हैं। 



यूरोपा क्लिपर मिशन के तहत अंतरिक्ष यान को इस एलियन दुनिया में भेजा जाएगा। इस समय जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में एक एसयूवी के बराबर अतंरिक्ष यान का निर्माण किया जा रहा है। इसके सौर पैनल के आकार बास्केटबॉल कोर्ट के बराबर बढ़ सकते हैं। यूरोपा पर खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा हर डिटेल्स पर नजर रख रही है। इस मिशन को साल 2024 में लॉन्च करने की तैयारी है। 

Are Aliens Exist in Solar System Claimed To Be On This Satellite Know All About It
क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? - फोटो : Nasa

यूरोपा क्लिपर मिशन धरती के बाहर महासागर और चंद्रमा पर भी रिसर्च करेगा। पहली बार ऐसा रिसर्च किया जाएगा। इस मिशन के तहत यह जांच की जाएगी कि धरती से दूर बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर जीवन के अनुकूल परिस्थितियां हैं या नहीं। यूरोपा क्लिपर मिशन के तहत अतंरिक्ष यान यूरोपा पर जीवन की खोज के साथ ही यूरोप के महासागरों और भूविज्ञान की भी जांच करेगा। 

Are Aliens Exist in Solar System Claimed To Be On This Satellite Know All About It
क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? - फोटो : Nasa

कई सालों से शोध कर रहे हैं वैज्ञानिक

नासा के वैज्ञानिक बीते कई सालों से बृहस्पति के इस चंद्रमा पर रिसर्च कर रहे हैं। इन रिसर्च के दौरान जो आंकड़े सामने आए हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। इन आकड़ों को देखने के बाद कई वैज्ञानिकों का मानना है कि यूरोपा पर जीवन हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Are Aliens Exist in Solar System Claimed To Be On This Satellite Know All About It
क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? - फोटो : Nasa

यूरोपा पर मौजूद है महासागर 

यूरोपा पर ठोस बर्फ की सतह के नीचे पानी का महासागर स्थित है। यूरोपा का आंतरिक भाग काफी गर्म रहता है जिसकी वजह बृहस्पति और अन्य चंद्रमाओं के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव है। इसके कारण बर्फ के नीचे का पानी तरल रहता है। लेकिन वैज्ञानिक इस बात का अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं कि सतह की ठोस बर्फ की परत कितनी मोटी है?

विज्ञापन
Are Aliens Exist in Solar System Claimed To Be On This Satellite Know All About It
क्या सौर मंडल में मौजूद हैं एलियंस? - फोटो : iStock


अब यूरोपा क्लिपर मिशन के तहत यूरोपा पर जीवन की तलाश की जाएगी। इसको लेकर अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा बेहद उत्सुक है। अंतरिक्ष यान यूरोपा की कई डीटेल्ड तस्वीरें खींचकर पृथ्वी पर भेजेगा जिसका वैज्ञानिक बारीकी से अध्ययन करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed