फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animals In Space: मुनष्य से पहले अंतरिक्ष जा चुके हैं ये 6 जानवर, इन जीवों से सीखकर चांद तक पहुंचा इंसान

Fri, 06 Sep 2024 04:54 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 06 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

आज हम चांद पर कॉलोनी बनाने की योजना बना रहे हैं, मगर क्या आपको मालूम है कि इंसानों से पहले अंतरिक्ष पर कई जीव भी जा चुके हैं। जी हां, अंतरिक्ष में इंसानों के जाने से पहले वहां कई जीवों को भेजा जा चुका है, जिनमें चिंपैंजी, कुत्ते, बल्ली, आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Animals In Space These 6 animals have gone to space before humans news in hindi
अंतरिक्ष में जाने वाले जानवर - फोटो : Amar Ujala

Animals In Space: अक्सर ऐसा होता है कि हम जब आकाश की तरफ देखते हैं तो दिमाग में तरह-तरह के सवाल आते हैं। अंतरिक्ष, हमेशा से ही मनुष्यों के लिए जिज्ञासा का केंद्र रहा है। इस कारण ब्रह्मांड में छुपे रहस्यों को जानने के लिए हम लंबे समय से कई अंतरिक्ष मिशन स्पेस में भेज रहे हैं। यही नहीं साल 1969 में अपोलो मिशन के अंतर्गत चंद्रमा से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए हम वहां पर इंसानों को भी भेज चुके हैं। हालांकि, अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना कोई आसान काम नहीं था। इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले हमने कई जीवों को स्पेस में भेजकर यह पता लगाने की कोशिश की थी कि अंतरिक्ष की परिस्थितियां इंसानों के रहने लायक कैसी हैं? जी हां, अंतरिक्ष में इंसानों के जाने से पहले वहां कई जीवों को भेजा जा चुका है, जिनमें चिंपैंजी, बिल्ली, बंदर, कछुए आदि शामिल हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अंतरिक्ष में कौन-कौन से जीव इंसानों से पहले भेजे गए थे।

Animals In Space These 6 animals have gone to space before humans news in hindi
अंतरिक्ष में जाने वाले जानवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
लाइका, पहला अंतरिक्ष श्वान
लाइका नाम की एक सोवियत अंतरिक्ष श्वान 1957 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला पहला जानवर बना। स्पुतनिक 2 पर उसके मिशन ने अंतरिक्ष यात्रा में कई महत्वपूर्ण जानकारी इकठ्ठा की थी।
Animals In Space These 6 animals have gone to space before humans news in hindi
अंतरिक्ष में जाने वाले जानवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
अल्बर्ट II, पहला प्राइमेट
1959 में अल्बर्ट II नाम का एक रीसस बंदर अंतरिक्ष में जाने वाला पहला प्राइमेट बना। अमेरिकी वी-2 रॉकेट पर उसकी उड़ान ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभावों को समझने में एक मील का पत्थर साबित हुई।

ये भी पढ़ें- Tortoise Age: पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहता है यह जीव, आखिर क्यों इतने खास होते हैं कछुए
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Animals In Space These 6 animals have gone to space before humans news in hindi
अंतरिक्ष में जाने वाले जानवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
बेल्का और स्ट्रेलका, सोवियत अंतरिक्ष श्वान
1960 में सोवियत अंतरिक्ष श्वान बेल्का और स्ट्रेलका पृथ्वी की परिक्रमा करके सुरक्षित लौटे थे। 1960 में ये पहले जानवर थे जो अंतरिक्ष मिशन से जीवित लौटे थे।
 
विज्ञापन
Animals In Space These 6 animals have gone to space before humans news in hindi
अंतरिक्ष में जाने वाले जानवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
हैम, पहला अंतरिक्ष चिंपांजी
हैम नाम के एक चिंपांजी को 1961 में मर्करी-रेडस्टोन 2 मिशन पर भेजा गया था। यह पहला चिंपांजी था जिसे अंतरिक्ष के लिए ट्रेनिंग दी गई थी। "हैम" के इस सफल मिशन ने अंतरिक्ष यात्रियों के वहां जानें के लिए कई नए रास्ते खोले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed