फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tortoise Age: पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहता है यह जीव, आखिर क्यों इतने खास होते हैं कछुए

Fri, 06 Sep 2024 02:00 PM IST
शिखर बरनवाल फिरकी टीम, नई दिल्ली
फिरकी टीम, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 06 Sep 2024 02:00 PM IST
सार

क्या कभी आपने सोचा है कि कछुए की उम्र इतनी अधिक क्यों होती है? अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम "अलडाबरा टोरटॉयज" है, ये करीब 256 साल तक जिंदा रहा था। आइए जानते हैं इसके पीछे का मूल कारण क्या है?

विज्ञापन
Tortoise Age why do turtles live for so long this is reason behind it know in hindi
कछुए की उम्र - फोटो : Amar Ujala

Tortoise Age Reason: कछुआ उन दुर्लभ जीवों में से एक है जिसकी उम्र 100 वर्ष से अधिक होती है। कछुए की कई विशेषताएं होती हैं, जिनमें से एक सबसे बड़ी खासियत है कि कछुआ सैकड़ों साल तक जीवित रहता है। कछुआ की औसत उम्र 80 से 150 साल की होती है, लेकिन कछुए की कुछ प्रजातियां 250 साल से भी अधिक उम्र तक जीवित रहती हैं। अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम "अलडाबरा टोरटॉयज" है, ये करीब 256 साल तक जिंदा रहा था। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि कछुए की उम्र इतनी अधिक क्यों होती है?



अलडाबरा टॉरटॉइज आकार में काफी बड़ा था, और ये कछुआ सेशेल्स आइलैंड में रहा करता था। अलडाबरा टॉरटॉइज पर उस दौरान कई रिसर्च हुए, जिसके बाद कछुओं की लंबी उम्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

Tortoise Age why do turtles live for so long this is reason behind it know in hindi
कछुए की उम्र - फोटो : freepik
वैज्ञानिकों ने बताया ये कारण
वैज्ञानिकों की मानें तो कछुओं की लंबी उम्र होने के पीछे कई कारण होते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख कारणों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। सबसे पहले तो कछुओं की लंबी उम्र का रहस्य उनके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Gaganyaan Mission: आखिर गगनयान की पहली उड़ान में मक्खियों को क्यों भेज रहा है इसरो?
Tortoise Age why do turtles live for so long this is reason behind it know in hindi
कछुए की उम्र - फोटो : freepik
उनके जीन वेरिएंट लंबे समय तक सेल के भीतर डीएनए की मरम्मत करते रहते हैं। इस कारण सेल की एंट्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है, जो उन्हे लंबी उम्र तक जीने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tortoise Age why do turtles live for so long this is reason behind it know in hindi
कछुए की उम्र - फोटो : freepik
वैज्ञानिकों के मुताबिक 256 साल तक जीवन जीने वाले अलडाबरा टॉरटॉइज पर हुई एक रिसर्च में इस बात का पता चला कि अच्छे जीन वैरिएंट के कारण ही वह इतने लंबे समय तक जिंदा रह सका था।
विज्ञापन
Tortoise Age why do turtles live for so long this is reason behind it know in hindi
कछुए की उम्र - फोटो : freepik
दूसरी चीज कछुओं के शरीर के ऊपर एक कठोर कवच होता है, जो उनके अंगों की बाहरी हमलों से सुरक्षा प्रदान करता है। अक्सर हमले होने के स्थिति में कछुआ अपने कवच के भीतर चले जाते हैं। कछुए का कवच उनकी रक्षा करता है। यह कवच उन्हें शिकारियों से बचाता है और उन्हें लंबे समय तक जीवित रहने में बहुत मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed