फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो अनोखे देश, जहां कुत्ते और बिल्ली भी करते हैं रक्तदान

Thu, 25 Feb 2021 06:03 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 25 Feb 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
animal blood bank dogs and cats donate blood in us and uk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसानों के ब्लड बैंक के बारे में आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी जानवरों के ब्लड बैंक के बारे में सुना है। आपको सुनने में ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह सच है। दुनियाभर के कई देशों में 'पेट्स ब्लड बैंक' बनाए गए हैं। इन ब्लड बैंकों में अधिकांश बिल्लियों और कुत्तों का खून मिलता है। क्योंकि इन जानवरों को अधिकांश लोग पालते हैं। अगर कोई कुत्ता या बिल्ली को खून की जरूरत पड़ती है, तो यही ब्लड बैंक उनके काम आते हैं।



animal blood bank dogs and cats donate blood in us and uk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुत्ते और बिल्लियों में भी इंसानों की तरह अलग-अलग प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं। जहां कुत्तों में 12 प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं, तो वही बिल्लियों में तीन प्रकार के ब्लड ग्रुप पाए जाते हैं।

animal blood bank dogs and cats donate blood in us and uk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तरी अमेरिका में स्थित 'पशु चिकित्सा ब्लड बैंक' के प्रभारी डॉक्टर केसी मिल्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया के डिक्सन और गार्डन ग्रोव शहरों के अलावा मिशिगन के स्टॉकब्रिज, वर्जीनिया, ब्रिस्टो और मैरीलैंड के अन्नापोलिस शहर समेत उत्तरी अमेरिका के कई शहरों में पशु ब्लड बैंक हैं। यहां लोग समय-समय पर अपने पालतू जानवरों को ले जाकर रक्तदान करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
animal blood bank dogs and cats donate blood in us and uk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर मिल्स ने बताया कि पशुओं के रक्तदान की प्रक्रिया में लगभग आधे घंटे का समय लगता है। सबसे खास बात तो ये है कि उन्हें एनेस्थेसिया देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

विज्ञापन
animal blood bank dogs and cats donate blood in us and uk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, ऐसी जगह जहां पर पशु ब्लड बैंक नहीं है, वहां लोगों को जागरूक करने के लिए रक्त और प्लाज्मा दान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन और अमेरिका में लोग पशुओं के रक्तदान के प्रति जागरूक हैं, जबकि बाकी जगहों पर पशुओं के रक्तदान के प्रति अभी जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed