{"_id":"60368a978ebc3ee92a070356","slug":"indonesia-shark-with-human-face-caught-in-fishermans-net","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मछुआरे की जाल में फंसी इंसानी शक्ल वाली मछली, दहशत में आ गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब मछुआरे की जाल में फंसी इंसानी शक्ल वाली मछली, दहशत में आ गए लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंसानी चेहरे वाली मछली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर भी यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं बात अगर गहरे समुद्र की करें, तो इसकी अथाह गहराई में अक्सर हैरान करने वाली अनोखे जीव या कोई चीज मिल जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है इंडोनेशिया में। यहां एक मछुआरे ने इंसानी चेहरे वाली एक म्यूटेंट शार्क को पकड़ा है।
2 of 5
इंसानी चेहरे वाली मछली
- फोटो : सोशल मीडिया
इंसानी चेहरे वाली इस मछली को देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। 48 साल के मछुआरे अब्दुल्लाह नुरेन के जाल में एक बड़ी शार्क मछली फंस गई। लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका सामना एक आश्चर्य से होने वाला है। जब उन्होंने शार्क मछली को काटा, तो उसके अंदर तीन बच्चे पल रहे थे। इन तीन बच्चों में से दो की शक्ल तो सामान्य थी, लेकिन एक बच्चा इंसान की तरह नजर आ रहा था।
3 of 5
इंसानी चेहरे वाली मछली
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्क के इस अनोखे बच्चे की आंखें गोल और बड़ी थीं। वहीं विशेषज्ञ इसे म्यूटेशन का मामला बता रहे हैं। इस अनोखे बच्चे को अब्दुल्लाह नुरेन ने बेचने से इनकार करते हुए घर में ही पालना शुरू दिया है। इस बच्चे को देखने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंसानी चेहरे वाली मछली
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दुल्लाह नुरेन ने बताया कि पड़ोसी सहित बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस शार्क के बच्चे को खरीदना चाहते हैं। लेकिन, मैंने सभी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इस शार्क को देखने के लिए मेरे घर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मैं इस शार्क को बेचने के बजाए संरक्षित करूंगा। मुझे लगता है कि इससे मेरी किस्मत बदल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
एक आंख वाली शार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले भी इंडोनेशिया के तटीय इलाके में ऐसी अनोखी मछलियां मिल चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर में ही इंडोनेशियाई मछुआरे को शार्क मछली मिली थी, जिसकी एक ही आंख थी। हालांकि, इस बात का अभी तक नहीं पता चल पाया है कि इस इलाके में ऐसी मछलियां क्यों मिल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।