Aliens Area 51: रहस्यमयी जगहों से दुनिया भरी पड़ी है। इन्हीं जगहों में अमेरिका का एरिया-51 भी शामिल है जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग हो रहा है। इस जगह को गुप्त रखा गया था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार इस जगह में बारे में बताया।
Aliens Area 51: अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंधक! एरिया 51 पर काम कर चुके इंजीनियर का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजीनियर की उम्र 71 साल है और वह एलियंस विशेषज्ञ' के तौर पर मशहूर हैं। बताया गया है कि एरिया 51 के बारे में उनके पास ज्यादा जानकारी है और वहां पर एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एरिया 51 के पूर्व इंजीनियर ने कहा कि इसकी साफ वजह है कि लोगों को साइट पर एलियंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर से यह संबंधित है।
यूहाउस ने पहले भी अमेरिका की खुफिया मिलिट्री बेस पर अपने बिताए गए समय के बारे में खुलकर बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलियन टेक्नोलॉजी की डिसमैंटलिंग पर यूहाउस और दूसरे इंजीनियर काम करते थे। सैन्य अधिकारी एलियंस से मिली हुई टेक्नोलॉजी की रिवर्स-इंजीनियरिंग करते थे।
जानिए कहां काम करते थे इंजीनियर
रिपोर्ट में बताया गया है कि एरिया-51 पर एलियंस को ईबीई (Extraterrestrial Biological Entities) के तौर पर जाना जाता था। दूसरे इंजीनियरों की टीम के साथ यूहाउस काम करते थे। तीन कैटेगरी में एलियंस को मॉनिटर किया जाता था जो स्मॉल, मिडियम और टॉल थीं।
जानिए क्यों गुप्ता रखा जाता है एरिया-51 को
यूहाउस का दावा है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त राष्ट्र और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। एलियन विशेषज्ञ के मुताबिक, इसी समझौते की वजह से इस साइट को गुप्त रखा गया था।