दुनिया में ऐसे कई जंगल हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और साथ में रहस्यमयी भी। एक ऐसा ही जंगल दक्षिण अमेरिका के ब्राजील में भी है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जंगल (वर्षा वन) कहते हैं। यहां पिछले दो हफ्तों से भयंकर आग लगी है, जो बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। इस आग की वजह से ब्राजील के कई शहरों में अंधेरा छा गया है।
2 of 8
अमेजन जंगल में लगी भयंकर आग
- फोटो : Social media
ट्विटर पर #PrayforAmazonas खूब ट्रेंड कर रहा है। लोग इसके जरिए ब्राजील की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील कर रहे हैं कि इस जंगल को बचाने के लिए कुछ करें। पूरी दुनिया के लोग सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
3 of 8
अमेजन जंगल
- फोटो : Social media
इस जंगल का नाम है अमेजन, जिसे धरती का फेफड़ा भी कहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती के कुल ऑक्सीजन का 20 फीसदी हिस्सा हमें इसी जंगल से मिलता है। यह चौड़ी पत्तियों वाला और नमी युक्त वन है, जो 70 लाख वर्ग किलोमीटर यानी 1.7 अरब एकड़ में फैला हुआ है।
4 of 8
अमेजन जंगल
- फोटो : Social media
यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। यहां दिन में अंधेरा छाया रहता है। यही वजह है कि देखने में यह जंगल बेहद ही डरावना लगता है। कहते हैं कि इस जंगल में अगर कोई भटक जाए तो उसका वापस लौटना नामुमकिन हो जाता है।
5 of 8
अमेजन जंगल
- फोटो : Social media
अमेजन के जंगलों में 16 हजार से ज्यादा पेड़-पौधों की प्रजातियां हैं। करीब 39 हजार करोड़ पेड़ अमेजन के जंगलों में मौजूद हैं। यहां 25 लाख से ज्यादा कीड़ों की भी विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं। कई रहस्यमयी और खतरनाक जानवर भी इस जंगल में रहते हैं, जो पल भर में किसी को भी मौत की नींद सुला सकते हैं।