NASA News in Hindi: सालों से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं या किसी और ग्रह पर जीवन है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक खोज की है जिसने उनकी जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। उन्होंने एक रहस्यमयी सौर मंडल (Alien solar system) की खोज की है। नासा के रिटायर्ड केपलर अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने सात ग्रहों वाले एक सिस्टम की खोज की है। इसमें हर ग्रह को हमारे सौर मंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में अपने तारे से अधिक चमकदार गर्मी मिलती है।
NASA: नासा ने खोजा एलियन सौर मंडल, धरती से हैं सात बड़े ग्रह, जानिए इस रहस्यमयी सोलर सिस्टम के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में नासा के एम्स (Ames) रिसर्च सेंटर के शोध वैज्ञानिक जैक लिसाउर ने बताया कि हमने केपलर के सबसे उपयुक्त ग्रह के उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है।
जैक मुख्य लेखक भी हैं, जिन्होंने नई लिस्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि इस सूची से खगोलविदों को एक्सोप्लैनेट की विशेषताओं को समझने के लिए क्षमता प्राप्त होगी। केपलर-385 ग्रहीय प्रणाली के केंद्र में सूर्य की तरह एक तारा है।
यह तारा हमारे सूर्य से 10 प्रतिशत अधिक बड़ा और 5 फीसदी अधिक गर्म है। इसके दो ग्रह धरती से थोड़े बड़े और संभवतः चट्टानी हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इनका वातावरण पतला हो सकता है। दूसरे बाकी ग्रह बेहद बड़े हैं और हर की त्रिज्या धरती के आकार से करीब दोगुनी है और उनके घने वायुमंडल में ढके होने की उम्मीद है।
Most Polluted City: भारत के इन 10 शहरों में सांस लेना है भारी, इस शहर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जहर बन गई है हवा
केपलर के डेटा से मिली रही नई जानकारी
केपलर-385 प्रणाली का इतने विस्तार से वर्णन करने की क्षमता से लेटेस्ट कैटलॉग की क्वालिटी का पता चलता है। पिछले कैटलॉग का मकसद अन्य सितारों के आसपास ग्रहों की व्यापकता के बारे में पता करना था।
Moon: कैसे हुआ था चांद का निर्माण? वैज्ञानिकों ने अरबों साल पुराने रहस्य से उठाया पर्दा