फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: 3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! वैज्ञानिकों ने शोध में किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
Alien News: Aliens could be secretly watching us but with a 3,000-year delay New Study
3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

Alien News: एलियन को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। अब इस बीच एक बेहद हैरान करने वाला दावा किया गया है। एक अध्ययन में कहा गया है कि हजारों प्रकाश वर्ष दूर बैठे एलियन हम पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, वो इंसानों को 3000 साल की देरी से देख रहे हैं। अध्ययन के मुताबिक, साल 2024 में धरती पर स्थित कोई जगह एलियन के टेलीस्कोप में साल 5024 में नजर आएगी। इसका मतलब यह है कि अगर एलियन इस समय धरती पर किसी चीज को देख रहे होंगे, तो वो तीन हजार साल पुरानी होगी। 

एक्टा एस्ट्रोनॉटिका के मार्च 2024 संस्करण में 'क्या एडवांस एलियन सभ्यताएं हमें देख सकती हैं? इस नाम से एक लेख प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन में शोधकर्ता जेडएन उस्मानोव ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान के नियमों के अनुसार, किसी भी एलियन सभ्यता द्वारा धरती पर गतिविधियों का पता लगाने के लिए अधिकतम दूरी कम से कम 3,000 प्रकाश वर्ष है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि अगर एलियन अपने विशाल टेलीस्पोक से आज धरती पर देखते हैं, तो उन्हें रोमन या उसके समकालीन भारतीय, ग्रीक अथवा मिस्र की सभ्यता नजर आ रही होगी। 

Alien News: Aliens could be secretly watching us but with a 3,000-year delay New Study
3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

देर से देखने की क्या है वजह? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक आकाशगंगा दूसरी आकाशगंगा से हजारों प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इन आकाशगंगाओं में स्थित तारों या पिंडों का प्रकाश लंबा सफर तय करके धरती तक पहुंचता है। रात में दिखने वाले चमक रहे तारे सैकड़ों साल पुराने हो सकते हैं। इसी तरह कोई हजारों प्रकाश वर्ष दूर धरती पर इंसानों को देख रहा होगा तो वह हजारों साल बाद ही देख सकेगा।

Alien News: Aliens could be secretly watching us but with a 3,000-year delay New Study
3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! - फोटो : Pixabay

क्यों नहीं मिले जीवन के संकेत

इसकी वजह हो सकता है कि दशकों के अथक कोशिश के बाद भी हमें एलियन जीवन के कोई संकेत क्यों नहीं मिल पाए। शायद वह धरती से बहुत दूर हैं या तकनीक में इंसानों से बहुत उन्नत हैं। यह भी हो सकता है कि वह धरती पर रहे इंसानों को नोटिस करने के इच्छुक नहीं हैं। तो वहीं इंसानों को संकेत भेजने के लिए प्रेरित कर सकता है, कोई संकेत पकड़ सकते हैं या प्रतिक्रिया दें। 

US Alien Report: अमेरिका के पास हैं एलियंस और यूएफओ? पेंटागन ने किया बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Alien News: Aliens could be secretly watching us but with a 3,000-year delay New Study
3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

अध्ययन का निष्कर्ष यह है कि एलियंस उन्नत तकनीक से हमारी सभ्यताओं पर नजर रख रहे हैं, लेकिन 3,000 साल के देरी के साथ। इसका मतलब यह है कि ब्रह्मांड में इंसान अकेले नहीं हैं, बल्कि ब्रह्मांडीय पड़ोसियों के साथ अभी तालमेल नहीं है। इंसान उनसे एक अलग समय, अलग वास्तविकता में और अलग इतिहास में रह रहे हैं। 

Highest Shiva Temple: दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, जानिए अर्जुन से क्या है इसका कनेक्शन

विज्ञापन
Alien News: Aliens could be secretly watching us but with a 3,000-year delay New Study
3000 साल से धरती पर नजर रख रहे हैं एलियंस! - फोटो : iStock

अध्ययन का निष्कर्ष यह है कि एलियंस उन्नत तकनीक से हमारी सभ्यताओं पर नजर रख रहे हैं, लेकिन 3,000 साल के देरी के साथ। इसका मतलब यह है कि ब्रह्मांड में इंसान अकेले नहीं हैं, बल्कि ब्रह्मांडीय पड़ोसियों के साथ अभी तालमेल नहीं है। इंसान उनसे एक अलग समय, अलग वास्तविकता में और अलग इतिहास में रह रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed