इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब, लेकिन बेहतरीन जगह मौजूद हैं। कुदरत ने इस धरती पर ऐसे-ऐसे कमाल किए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया की सबसे अजीबोगरीब जगहों में से एक है। यह जगह ऐसी है, जो देखने में किसी दूसरे ग्रह की लगती है।
2 of 5
एलियन आइलैंड
- फोटो : Social media
इस जगह का नाम है सोकोट्रा द्वीप, जिसे 'एलियन आइलैंड' के नाम से भी जानते हैं। यमन के इस छोटे से द्वीप के बारे में काफी समय तक इंसानों को कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन आखिरकार इस जगह की खोज हो ही गई और जो चीजें यहां दिखीं, वो बेहद ही हैरान करने वाली थीं।
3 of 5
एलियन आइलैंड
- फोटो : Social media
यमन से 340 किलोमीटर दूर इस द्वीप पर पेड़-पौधे, जीव-जंतु, पहाड़ और मिट्टी तक सबसे अलग पाये जाते हैं। यहां आपको दो करोड़ साल पुराने पेड़ देखने को मिल जाएंगे। ऐसा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।
4 of 5
एलियन आइलैंड
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि इस आइलैंड पर लगभग 800 ऐसी दुर्लभ प्रजातियां हैं, जो दुनिया में कहीं भी नहीं मिलती हैं। इस द्वीप पर पाये जाने वाले पेड़ से निकलने वाला रस खून जैसा लाल होता है। उस रस को जमाकर लोबान नाम का अच्छी महक वाला पदार्थ बनाया जाता है। इस अजीबोगरीब जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है।
5 of 5
एलियन आइलैंड
- फोटो : Social media
यहां रहने वाले लोग पहले एकदम पिछड़े हुए थे, यानी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए थे और अंधविश्वास में ज्यादा यकीन रखते थे, लेकिन आज के समय में वो मोबाइल और इंटरनेट जैसी सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।