विश्व कप में अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर के चुने जाने के बाद दुनिया भर में जमकर बवाल मचा था। उस समय चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को 3D प्लेयर बताया था। अब विजय शंकर भी चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। शंकर के बाहर होने के बावजूद उम्मीद जागी थी कि अंबाती रायुडू को इंग्लैंड बुलाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच एक देश ने रायुडू को उनकी नागरिकता अपनाकर क्रिकेट टीम से जुड़ने की अपील कर डाली।
अंबाती रायुडू को मिला इस देश की नागरिकता का ऑफर, कहा- हमें आपकी कद्र है
यह नागरिकता का ऑफर आया है आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। टि्वटर अकाउंट से नागरिकता लेने के पूरे नियम-कायदों की लिस्ट भी डाली गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आइसलैंड बोर्ड ने कितनी गंभीरता से यह ट्वीट किया है क्योंकि उसकी पहचान फनी और मजेदार कमेंट करने की रही है।
पोस्ट में लिखा गया है, 'अग्रवाल के पेशेवर क्रिकेट में 72.33 की औसत से 3 ही विकेट हैं इसलिए अंबाती रायुडू अपने 3D ग्लास उतार सकते हैं। हमने उनके लिए जो दस्तावेज तैयार किए हैं उन्हें पढ़ने के लिए केवल सादा चश्मा ही चाहिए होगा। हमारे साथ जुड़ जाओ अंबाती। हमें रायुडू से जुड़ी बातें पसंद हैं।'
Agarwal has three professional wickets at 72.33 so at least @RayuduAmbati can put away his 3D glasses now. He will only need normal glasses to read the document we have prepared for him. Come join us Ambati. We love the Rayudu things. #BANvIND #INDvBAN #CWC19 pic.twitter.com/L6XAefKWHw
दो चोट से बाहर फिर भी रायडू को मौका नहीं
जब शिखर धवन चोटिल हुए थे तब भी ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया थ। इसके बाद जब विजय शंकर चोटिल होकर बाहर हुए तब भी वर्ल्ड कप से पहले एक साल तक इंडियन टीम के अहम सदस्य रहे रायडू को मौका नहीं दिया गया। वे नंबर 4 पर बल्लेबाजी भी करते थे, बावजूद इसके उनकी बजाय मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया। अग्रवाल ने अभी तक एक भी वनडे नहीं खेला है। वहीं शंकर ने भी वर्ल्ड कप से पहले 4-5 वनडे ही खेले थे।