भारत में कई डरवानी सड़कें और हाईवे हैं जिस पर आज भी लोग जाने से डरते हैं। कई सड़कें और हाइवे हैं जिन पर रात होने बाद डरावने नजारे और दृश्य नजर आने लगते हैं। आईए जानते हैं भारत की सबसे भुतिया सड़कों के बारे में..
अजब-गजब: भारत के सबसे भूतिया हाईवे और सड़कें, भूलकर भी न जाएं इन रास्तों पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे
भारत के भूतिया हाईवे में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग भी शामिल है। इसके भूतिया होने की वजह भानगढ़ किला को माना जाता है। भानगढ़ का किला भारत के सबसे भूतिया स्थानों में शामिल है। इस हाईवे पर सफर करने वाले लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने इस हाईवे पर भयावह चीजों को महसूस किया है।
2 लेन ईस्ट कोस्ट रोड
चेन्नई और पुडुचेरी को 2-लेन ईस्ट कोस्ट रोड जोड़ता है। इस सड़क से भूतिया कहानी जुड़ी हुई है जो बेहद डराने वाली है। दावा किया जाता है कि इस रोड पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को सफेद साड़ी पहने एक महिला दिखाई देती है। कभी महिला लोगों की गाड़ी के सामने आ जाती है जिसकी वजह से वाहन चालक नियंत्रण खो देते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
कशेड़ी घाट
कशेड़ी घाट को सबसे भूतिहा हाईवे में गिना जाता है। इस मुंबई और गोवा हाईवे पर अचानक कार या बसों के पलटने की घटनाएं आम हैं। ज्यादातार लोग मानते हैं यह एक व्यक्ति करता है। इसके अलावा वह रात में कई बार कार या बस को रोकने की कोशिश करता है। इस वजह से कार या बस चालक अपना संतुलन खो देते हैं और बड़ा हादसा हो जाता है। कई लोगों का दावा है कि चुड़ैलों ने कई बार लोगों की गर्दन, चेहरे और पीठ पर मारा है। कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि उनकी कार अचानक हाईवे पर रुकी है और उनकी कार में रखा नॉन वेज खाना गायब भी हो गया है।
ताम्हिनी घाट
महाराष्ट्र में पड़ने वाला ताम्हिनी घाट हत्या, चोरी और असामान्य घटनाओं के लिए जाना जाता है। लगातार हादसों के कारण, वर्षों से घाट भूतों और आत्माओं के वास के लिए भूतिहा कहा जाता है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों ने कई आत्माओं के बारे में दावा किया है।