फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: सांप का खून पीते हैं चीन के लोग, जहर से क्यों नहीं होती है मौत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Sat, 13 Jan 2024 01:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
ajab gajab: chinese drink snake blood why do not die from its poison what science say
chinese drink snake blood - फोटो : iStock

अजब-गजब: दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में सांप शामिल हैं। किंग कोबरा, करैत या धरती पर कई ऐसे जहरीले सांप हैं, जिनके काटने से इंसान की कुछ मिनट में ही मौत हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के कई इलांकों में लोग सांप का खून पीते हैं। इसके साथ ही नसे के लिए सांप से शरीर पर कटवाते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि कई दवाओं में भी सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया के कई देशों में लोग सांप का खून क्यों पीते हैं? 



चीन, वियतनाम, हॉन्गकॉन्ग और इंडोनेशिया में स्नेक वाइन काफी प्रसिद्ध है। चीनी मानते हैं कि सांप के खून में ऐसी चीज होती है, जिससे यौन क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही त्वचा के लिए भी अच्छी होती है और जवान रखती है। सदियों से सांप से त्वचा रोग का इलाज होता रहै जिसका इतिहास पुराना है। 
 

ajab gajab: chinese drink snake blood why do not die from its poison what science say
chinese drink snake blood - फोटो : iStock

100 ईसा पहले इसका जिक्र मिलता है। इंडोनेशिया में त्वचा की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सांप की त्वचा का लेप की तरह इस्तेमाल होता था। वहां पर सेना के खाने में सांप का खून शामिल हैं। सैनिकों को सांप का खून और मांस दिया जाता है। 


Bull in SBI Bank: जब बैंक में पैसे निकालने पहुंच गया सांड! इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका

ajab gajab: chinese drink snake blood why do not die from its poison what science say
chinese drink snake blood - फोटो : iStock

जनजातियों में ऐसी है परंपरा

दुनिया की कई जनजातियों में दशकों से सांप का खून पीने की परंपरा चल रही है। लैटिन अमेरिका और दुनिया के कुछ इलाकों में रहने वाली जनजातियां सांप के खून को बहादुरी से जोड़कर देखती हैं। ऐसा माना जाता है कि दो जितना खून पीता है वह अधिक बहादुर और ताकतवर होता है। 

NASA Artemis-II: नासा के आर्टेमिस-2 मिशन में चांद पर जाएंगे ये अंतरिक्ष यात्री, जानिए क्या करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ajab gajab: chinese drink snake blood why do not die from its poison what science say
chinese drink snake blood - फोटो : iStock

जानिए क्या है विज्ञान?

न्यू साइंटिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सांप के खून में फैटी एसिड्स जैसी कई तरह की चीजें पाई जाती है। यह हृदय के लिए अच्छी मानी जाती हैं। वैज्ञानिकों ने सांप के ब्लड प्लाजमा को चूहे में ट्रांसफर किया, तो पाया कि पहले के मुकाबले उनका हृदय अच्छे तरीके से काम कर रहा था। लेकिन प्लाजमा ट्रांसफर का तरीका इंसानों पर भी कारगर है, यह कहा नहीं जा सकता है। 
 

विज्ञापन
ajab gajab: chinese drink snake blood why do not die from its poison what science say
chinese drink snake blood - फोटो : iStock

सांप का खून पीने से क्यों नहीं होती मौत?

सांप का खून पीने से लोगों की मौत नहीं होती है, जिसकी वजह यह है कि सांप के खून में जहर नहीं होता है। शरीर के एक विशेष हिस्से में सांप जहर को इकट्ठा करते हैं, जिसे ग्रंथि कहा जाता है, जो खून को जहर से अलग रखती है। इसीलिए सांप के काटते वक्त उसकी ग्रंथि उसके दांतों के जरिए जहर को बाहर निकाल देती है और काटने वाले के खून में जहर पहुंच जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed