ऑस्ट्रेलिया बेस्ड एक मल्टीनेशनल डिजिटल फर्म के मालिक आमिर कुतुब, अभी महज 31 साल के हैं। आमिर के बिजनेस का टर्नओवर दस करोड़ है। इनकी कंपनी की मौजदूगी कुल चार देशों में है। एक समय ऐसा भी था जब आमिर एयरपोर्ट पर सफाई का काम किया करते थे। इतना ही नहीं आमिर ने घरों तक अखबार पहुंचाने का काम भी किया। लेकिन उन्हें खुद का व्यवसाय करने का जुनून इस कदर उन पर छाया था कि कोई भी चुनौती डिगा नहीं सकी। आइए जानते हैं आमिर के सफलता की पूरी कहानी...
2 of 8
आमिर कुतुब
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर कुतुब अलीगढ़ की एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिताजी सरकारी नौकरी में और मां हाउस वाइफ हैं। आमिर के पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा बड़ा होकर डॉक्टर या इंजीनियर बने। इसके लिए उनके पिता ने 12वीं के बाद बीटेक में बीटेक में एडमिशन करवा दिया। लेकिन आमिर को पढ़ाई में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी।
3 of 8
आमिर कुतुब
- फोटो : सोशल मीडिया
बीटेक के कोर्स के दौरान सेकंड ईयर में आमिर को सोशल नेटवर्किंग ऐप बनाने का विचार आया। उनके इस विचार को सुन दोस्तों ने मजाक उड़ाते हुए बोला कि मैकेनिकल ब्रांच का होकर ऐप बनाने की बात कर रहे हो। लेकिन आमिर इसके लिए कोडिंग सीखनी शुरू कर दी। कुछ दिनों तक कोडिंग सीखने के बाद आमिर एक दोस्त के साथ मिलकर एक सोशल नेटवर्किंग ऐप बनाई और उसे लॉन्च कर दिया। हफ्तेभर में ही दस हजार स्टूडेंट्स ने इस एप को ज्वॉइन कर लिया।
4 of 8
आमिर कुतुब
- फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आमिर को दिल्ली में होंडा कंपनी में जॉब मिल गई। होंडा में काम करते हुए उन्होंने मैन्युअल काम को बदलकर ऑनलाइन कर दिया। इस काम से कंपनी के जीएम काफी खुश हुए और उनके ऑनलाइन सिस्टम को कई जगह लागू कर दिया। हालांकि, अपना बिजनेस करने के जुनून में एक साल बाद उन्होंने होंडा कंपनी की जॉब छोड़ दी।
5 of 8
आमिर कुतुब
- फोटो : सोशल मीडिया
काफी सोच-विचार करने के बाद जब आमिर को कोई बिजनेस नहीं समझ में आया, तो उन्होंने वेबसाइट डिजाइनिंग का फ्रीलांसिंग काम करना शुरू कर दिया। फ्रीलांसिंग के दौरान ही आमिर को ऑस्ट्रेलिया, यूएस, यूके के क्लाइंट मिले। उन्हीं में से कुछ ने सलाह दी कि तुम विदेश जाकर अपना बिजनेस सेट क्यों नहीं कर रहे? क्लाइंट की सलाह को मानकर आमिर स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और वहां के एक एमबीए कॉलेज में एडमिशन लिया।