A Parade Of Planets Is Coming On June 3: हमारी पृथ्वी के बाहर अक्सर ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर बेहद हैरानी होती है। वहीं कुछ खगोलीय घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें पृथ्वी से भी देखा जा सकता है। अंतरिक्ष और ग्रहों में रूचि रखने वाले लोगों के 3 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार देखने को मिल सकता है। दरअसल 3 जून को सौर मंडल के कई ग्रह धरती से नजर आएंगे। इस दौरान 6 ग्रह एक सीधी रेखा में देखे जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और नेपच्यून ग्रह इस परेड में एक सीधी रेखा में दिखेंगे। ऐसा नजारा तब देखने को मिलता है, जब सारे ग्रह सूर्य के एक ओर जमा हो जाते हैं। खास बात ये है कि यह नजारा धरती से भी देखा जा सकेगा।
Parade Of Planets: इस दिन आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, सौर मंडल के 6 ग्रह एक साथ आएंगे नजर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन