{"_id":"58a15b514f1c1b4f54d8478b","slug":"a-family-in-america-now-live-in-a-converted-school-bus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस परिवार के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे! ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस परिवार के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!
Tue, 14 Feb 2017 11:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
स्कूल बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया जितनी रंग-बिरंगी है उतने ही रंग-बिरंगे यहां रहने वाले लोग हैं। हम सभी काफ़ी संघर्ष भरी ज़िंदगी जीते हैं। सुख और दुख हमारी ज़िंदगी के दो पहलू होते हैं। हर किसी की ज़िंदगी में मुसीबत आती है और चली जाती है। कुछ लोग होते हैं, जो मुसीबत के समय हाथ खड़े कर देते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो मुसीबत से लड़ते हैं और उससे जीत कर पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपका दंग रह जाएंगे।
2 of 6
स्कूल बस
ये कहानी है अमेरिका के सिएटल में रहने वाले एक परिवार की, जिनके पास घर में रहने को पैसे नहीं थे। फिर उन्होंने जो किया उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
3 of 6
स्कूल बस
बात मार्च 2014 की है, जब 29 साल के ब्रिएन और उनकी 26 साल की पार्टनर स्टार्ला को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पैसे के अभाव में वे अपने फ्लैट का किराया नहीं दे पा रहे थे। जॉब नहीं रहने के कारण उनके पास पैसे की तंगी थी। इससे निपटने के लिए उन्होंने एक स्कूल बस को खरीद कर उसे अपना आशियाना बना लिया...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्कूल बस
उस बस में रहने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। ब्रिएन पेशे से एयरोस्पेस मैकेनिक हैं। उन्होंने बस खरीदी और उसे एक अपार्टमेंट की शक्ल दे दी। तस्वीरों में आप भी देखिए कैसे वे एक अच्छी ज़िंदगी जी रहे हैं...
विज्ञापन
5 of 6
स्कूल बस
इनके तीन बच्चे भी हैं। जो अपने नए घर में काफ़ी एन्जॉय कर रहे हैं। बस ख़रीदने के बाद ब्रिएन को इसे बनाने में करीब एक साल लग गए। उन्होंने हरेक चीज़ का ध्यान रखा। ब्रिएन की पार्टनर कहती हैं कि अभी हमारे बच्चे बहुत छोटे हैं। बस की लंबाई महज़ 6 फीट ही है। समय के अनुसार, हम इसके विकल्प पर भी ग़ौर करेंगे। फ़िलहाल हम इसे बहुत ही एन्जॉय कर रहे हैं...
बस को अपना आशियाना बनाने के बाद ब्रिएन काफ़ी खुश हैं। वो ज़रूरत के हिसाब से अपना लोकेशन भी बदल सकते हैं। क्योंकि उनके पास घर है, गाड़ी है, बच्चे हैं और एक सुंदर बीवी भी है...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।