फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया की 7 सबसे कुख्यात अपराधी महिलाएं, जिन्होंने अपने खौफ से कमाया नाम

Tue, 23 Feb 2021 06:58 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 23 Feb 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
7 most notorious criminal women in the world who have earned their awe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी महिला अपराधी को फांसी की सजा दी जाएगी। परिवार के सात सदस्यों की हत्या के आरोप में अमरोहा की शबनम को मथुरा जेल में फांसी होनी है। इसके साथ ही पुणे की रेणुका और सीमा की भी फांसी का इंतजार है, जिन्होंने 42 बच्चों की हत्या की है। अमूमन ये माना जाता है कि अपराध में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर होती है, लेकिन दुनियाभर में ऐसी कई जघन्य अपराधों वाली कुख्यात महिलाएं पाई गई हैं, जिनका खौफ लोगों में काफी रहा है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे में बताएंगे।

7 most notorious criminal women in the world who have earned their awe
शॉर्लेट कॉर्डी - फोटो : Wikipedia

शॉर्लेट कॉर्डी
फ्रेंच क्रांति के समय शॉर्लेट कॉर्डी एक बहुत ही कुख्यात महिला अपराधी थी। 25 साल की उम्र में ही शॉर्लेट हत्यारिन बन गई थी। कुलीन परिवार की कॉर्डी का फ्रांस गणराज्य ग्रिन्स नेताओं के साथ जुड़ी रहीं और फ्रेंच क्रांति के नेता जीन पॉल मैरेट की खुल कर खिलाफत करती रही। इतना ही नहीं 13 जुलाई 1793 को शॉर्लेट कॉर्डी ने चाकू घोंप कर जीन पॉल मैरेट की हत्या कर दी थी। इस घटना के चार दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

7 most notorious criminal women in the world who have earned their awe
बोनी पार्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी पार्कर
1930 के दशक में बोनी पार्कर का काफी नाम था। उसने क्लाइड बैरो के साथ मिल कर बहुत से अपराधों को अंजाम दिया था। इन दोनों ने मिलकर अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, न्यू मैक्सिको और मिसौरी में इतनी चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे अमेरिकी एफबीआई परेशान हो गया। बोनी पार्कर ने हर वारदात में क्लाइड का बराबार का साथ दिया। उन्होंने टेक्सास की ईस्टहाम स्टेट जेल से पांच कैदियों के छुड़ाने के दौरान तीन पुलिस अफसरों को मारा और एक पुलिस चीफ को अगुवा भी कर लिया था। एक दोस्त की मुखबिरी की वजह से लोसियाना पुलिस ने बोनी पार्कर और क्लाइड बैरो को मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
7 most notorious criminal women in the world who have earned their awe
ऐनी बोनी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐनी बोनी
ऐनी बोनी एक आइरिश समुद्री डाकू थी, जो 18वीं सदी में कैरेबियन सागर में मशहूर पायरेट जॉन रैकहैम के साथ थी। उस समय किसी जहाज पर महिला का आना अशुभ माना जाता था। बोनी और उसके बेड़े ने बहुत सारे व्यापारियों को लूटा, जिससे वो अपना एक अलग ही खौफ पैदा करने में सफल रही। 1720 में पकड़े जाने के बाद उसे इसलिए फांसी नहीं दी गई, क्योंकि वो गर्भ से थी। जेल से छूटने के बाद वो कैरोलीना में चली गई और घरेलू जीवन बिताया।

विज्ञापन
7 most notorious criminal women in the world who have earned their awe
बेले स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

बेले स्टार
अमेरिका के टैक्सास में बेले स्टार ने एक डकैत का जीवन जीया। ओलक्लाहोमा इंडियन इलाके में बैले ने अपने पति सैम स्टार के साथ बहुत सारे यात्रियों और काउबाय को लूटकर अपना खौफ पैदा किया था। साल 1883 में दोनों पति पत्नी को घोड़े चुराने और लूट के आरोप में सजा सुनाई गई, लेकिन अज्ञात हत्यारे ने उसकी हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed