फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'प्लेस ऑफ गॉड' के नाम से मशहूर है ये शहर, जानिए यहां से जुड़ी कई रोचक बातें

Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
teotihuacan city of mexico known as place of god most mysterious in the world
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे आसपास ऐसी कई रहस्यमय जगहें हैं, जिन्हें सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं है। कुछ इसी तरह की एक खास जगह मेक्सिको में है। इस जगह से जुड़े रहस्यों को सुलझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन अभी तक किसी वैज्ञानिक या शोधकर्ता को सफलता नहीं मिली है। 'प्लेस ऑफ गॉड' के नाम से मशहूर ये शहर अपने आप में इतने रहस्य समेटे हुए हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।



teotihuacan city of mexico known as place of god most mysterious in the world
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मेक्सिको स्थित इस शहर को टियाटिहुआकन शहर के नाम से जाना जाता है। ये शहर पिरामिडों का एक खंडहर है। टियाटिहुआकन शहर की खोज 14वीं सदी में एजटेक्स साम्राज्य के लोगों ने की थी और उन्होंने ही इसका नाम टियाटिहुआकन शहर रखा था। उससे पहले इस जगह का कोई नाम नहीं था।

teotihuacan city of mexico known as place of god most mysterious in the world
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : सोशल मीडिया

टियाटिहुआकन शहर की खोज करने वाले एजटेक्स का कहना था कि इस शहर को देखने के बाद ऐसा लगता था, जैसे ये अपने आप ही प्रकट हो गया था। इस जगहर को किसने, कब और क्यों बनवाया और यहां कौन रहता था, ये सब एक रहस्य का विषय बन चुके हैं। आपको बता दें कि इस शहर से जुड़ी किसी भी तरह की कोई जानकारी कहीं नहीं मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
teotihuacan city of mexico known as place of god most mysterious in the world
रहस्यमय टियाटिहुआकन शहर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि इस रहस्यमय शहर में 25 हजार लोग रहते होंगे। क्योंकि यह बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस शहर का निर्माण शहरी ग्रिड प्रणाली से हुआ है, बिल्कुल वैसा ही जैसे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की हुआ है।

विज्ञापन
teotihuacan city of mexico known as place of god most mysterious in the world
टियाटिहुआकन शहर का पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया

टियाटिहुआकन शहर के बारे में एक और जानकारी है, जो इसे बेहद ही रहस्यमय बनाता है। इस शहर में बने एक पिरामिड के अंदर कई इंसानों की हड्डियां मिली हैं। पिरामिड के अंदर मिले कंकालों को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि इस पिरामिड को इंसानों की बलि देने में किया जाता  होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed