फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

61 साल के शख्स ने चुराई साइकिल की 159 सीटें, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Tue, 15 Oct 2019 10:18 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
61 year old man steals 159 bicycle seats in bizarre revenge plot in Tokyo japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जापान में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया। यहां पुलिस ने एक 61 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने साइकिल की 159 सीटें चुराई हैं। 

61 year old man steals 159 bicycle seats in bizarre revenge plot in Tokyo japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, टोक्यो के ओटा वार्ड इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार साइकिल की सीटें चोरी हो रही थीं, जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि एक बुजुर्ग साइकिल की सीट निकाल कर अपनी साइकिल में लगे बास्केट में डाल कर चुपचाप वहां से चला गया। 

61 year old man steals 159 bicycle seats in bizarre revenge plot in Tokyo japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुलिस ने उस बुजुर्ग के बारे में पता लगाया और उसके घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी यह देख कर हैरान थे कि अकियो हतोरी नामक शख्स ने अपने घर पर चोरी की हुई साइकिल की 159 सीटें जमा कर रखी थीं। पुलिस ने सभी सीटों को बरामद कर लिया और शख्स को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
61 year old man steals 159 bicycle seats in bizarre revenge plot in Tokyo japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पुलिस ने जब अकियो से उसके चोरी करने की वजह के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि पिछले साल किसी ने पहले उनकी साइकिल की सीट चुराई थी और फिर बाद में साइकिल भी चुरा ली थी। इससे दुखी होकर उसने लोगों से बदला लेने की सोची और साइकिल की सीट चोरी करने लगा। 

विज्ञापन
61 year old man steals 159 bicycle seats in bizarre revenge plot in Tokyo japan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अकियो ने पुलिस को बताया कि साइकिल चोरी हो जाने की वजह से उन्हें नई साइकिल खरीदनी पड़ी थी। उन्होंने आगे बताया कि वह दूसरे लोगों को भी यह दिखाना चाहते थे कि साइकिल की सीट चोरी हो जाने पर कितना दुख होता है। फिलहाल अकियो को पुलिस हिरासत में रखा गया है। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed