{"_id":"605987328ebc3e593b4026a5","slug":"6000-old-child-skeleton-found-in-israel-cave-of-horrors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cave Of Horrors: इस देश में है 'मौत की गुफा', यहां से मिला 6000 साल पुराना बच्ची का कंकाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Cave Of Horrors: इस देश में है 'मौत की गुफा', यहां से मिला 6000 साल पुराना बच्ची का कंकाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौत की गुफा
- फोटो : Israel Antiquities Authority
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस्राइल में पुरातत्वविदों को मौत की गुफा से करीब 6000 साल पुराना एक कंकाल मिला है। बता दें कि मौत की ये गुफा इस्राइल के जुदेआन रेगिस्तान में मृत सागर से सटी हुई है। कुछ साल पहले इस गुफा से 40 नरकंकाल मिले थे, जिसके वजह से इसका नाम मौत का गुफा रख दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंकाल एक लड़की की है, जिसकी उम्र 6 से 12 साल के बीच है।
2 of 5
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बता दें कि शोधकर्ताओं को ये कंकाल गुफा के अंदर सूखे वातावरण में मिला है और ये प्राकृतिक रूप से ममी में बदल गया है। कंकाल के ढांचे का सिटी स्कैन करने से ये पता चला कि ये 6 साल से 12 साल की बच्ची का कंकाल है। 6000 साल बीत जाने के बाद भी इसके चमड़े और बाल आंशिक रूप से बचे हुए हैं। इस कंकाल तक पहुंचने के लिए विशेषज्ञों को रस्सी का सहारा लेना पड़ा।
3 of 5
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
इस्राइली इतिहासकार रोनित लूपू का मानना है कि जिसने भी उस बच्ची को दफनाया, उसे कपड़े से लपेट दिया था। कंकाल में कपड़ों को बिल्कुल वैसे ही लपेटा गया है, जैसे माता-पिता अपने बच्चों को कंबल में लपेटते हैं। कपड़े के किनारों को हाथों पर बांधा भी गया है। इस कंकाल के पास से एक सूची पत्र भी मिला है। इस पत्र पर हिब्रू भाषा के प्राचीन अक्षरों में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
बता दें कि इस इलाके से हाल ही में 2000 साल पुराने सूची पत्र मिले थे और इनपर नहूम और जकर्याह की बाइबिल की किताबों को अनुवाद कर के लिखा गया है। हिब्रू भाषा में लिखे इन पत्रों को रोम के खिलाफ यहूदियों के विद्रोह के दौरान छिपा दिए गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
कंकाल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
मृत सागर के इलाके से दुनिया की सबसे पुरानी टोकरी भी मिली थी, जो करीब 10 हजार साल पुरानी है। इसके साथ ही यहां से तीर की नोक और सिक्के मिले थे जो माना जाता है कि बार कोचबा क्रांति के समय के थे। अब 6000 साल पुराना कंकाल मिलने के बाद पुरातत्वविद अचरज में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।