फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

600 साल पुरानी मस्जिद को मशीन से बांटा तीन भागों में और पहुंचाया 2 किमी दूर, तस्वीरें वायरल

Thu, 27 Dec 2018 02:22 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
600 years old Historical mosque moved to another place in Turkey
Turkey Mosque - फोटो : Social Media

तुर्की में 600 साल पुरानी एक मस्जिद चलकर 2 किलोमीटर आगे पहुंच गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है? लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा हुआ है और ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह ऐसी है कि आप सोच में पड़ जाएंगे। 

600 years old Historical mosque moved to another place in Turkey
Turkey Mosque - फोटो : Social Media

दरअसल, 15वीं शताब्दी में बनी ऐतिहासिक एय्यूबी मस्जिद अपने आप चलकर 2 किलोमीटर आगे नहीं पहुंची है, बल्कि इसे पहुंचाया गया है और ऐसा संभव हुआ है टेक्नोलॉजी की मदद से। 4600 टन वाले इस मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पहले इसे तीन भागों में बांटा गया और फिर मशीनों और रोबोट की सहायता से 300 पहियों वाले एक बहुत बड़े प्लेटफॉर्म पर रखा गया। इसके बाद बड़ी ही सावधानी से इसे सड़क के रास्ते दूसरी जगह पहुंचाया गया। 

600 years old Historical mosque moved to another place in Turkey
Turkey Mosque - फोटो : Social Media

हालांकि इस मस्जिद के दो बड़े हिस्सों को इस साल की शुरुआत में ही नई जगह पर भेजा जा चुका है और अब इसके तीसरे हिस्से को भी वहीं पहुंचाया गया। फिलहाल इन हिस्सों को जोड़ने का काम चल रहा है। इस मस्जिद को हसनकेफ कल्चरल पार्क में स्थापित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
600 years old Historical mosque moved to another place in Turkey
Turkey Mosque - फोटो : Social Media

इस मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने की वजह ये है कि यहां देश का चौथा सबसे बड़ा डैम बनाया जा रहा है, जिसका नाम इलिसु है और इस डैम के तैयार होने के बाद तुर्की का ऐतिहासिक हसनकेफ शहर डैम के पानी में डूब जाएगा। ये मस्जिद भी इसी शहर में है। इसी को देखते हुए इस मस्जिद को यहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन
600 years old Historical mosque moved to another place in Turkey
Hasankeyf Turkey - फोटो : Smithsonian Magazine

बता दें कि हसनकेफ शहर को साल 1981 में संरक्षित शहर घोषित किया गया था। इस प्राचीन शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। बताया जा रहा है कि इन इमारतों को भी हसनकेफ कल्चरल पार्क में ही स्थापित किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed