{"_id":"60dd9d177eefa448f148a8fd","slug":"5-ways-to-time-travel-know-all-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: इन पांच तरीकों से की जा सकती है समय यात्रा, जानिए विस्तार से","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: इन पांच तरीकों से की जा सकती है समय यात्रा, जानिए विस्तार से
Thu, 01 Jul 2021 04:51 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में समय यात्रा को बड़े ही अनोखे अंदाज में दिखाया गया है। इन्हें देखने के बाद सवाल खड़ा होता है कि क्या हकीकत में भी समय यात्रा को अंजाम दिया जा सकता है? क्या भविष्य में समय यात्रा के लिए हम टाइम मशीन बना सकते हैं? अगर हां तो कैसे? समय यात्रा की अवधारणा लंबे समय से भौतिक वैज्ञानिकों के साथ-साथ सामान्य लोगों को भी रोमांचित करती आई है। मशहूर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने सन 1905 में सापेक्षतावाद का सिद्धांत दिया था। इस सिद्धांत में उन्होंने यह बताया था कि ब्रह्मांड में टाइम और स्पेस चादर के रूप में एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव में आकर ये चादर नीचे मुड़ती है, जिसके चलते समय रेखा में एक बदलाव देखने को मिलता है। आधुनिक वैज्ञानिकों ने इसी सिद्धांत के आधार पर समय यात्रा करने के कई तरीकों को खोजा है, जिनका इस्तेमाल करके हम समय में यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वर्म होल
कई वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्म होल के जरिए समय यात्रा की जा सकती है। वर्म होल टाइम और स्पेस की चादर में पाई जाने वाली विकृति है। सरल शब्दों में कहें तो वर्म होल अंतरिक्ष के दो हिस्सों के बीच की एक सुरंग होती है, जो दो अलग-अलग जगहों को एक साथ जोड़ती है। इसके भीतर से सफर कर के लाखों प्रकाश वर्ष की दूरी को कुछ समय के भीतर ही किया जा सकता है। हॉलीवुड की दो लोकप्रिय फिल्म इंटरस्टेलर और स्टार ट्रेक में वर्म होल की अवधारणा को दिखाया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कॉस्मिक स्ट्रिंग
कॉस्मिक स्ट्रिंग एक तरह की कॉस्मिक ट्यूब होती है, जिसके भीतर बहुत ज्यादा मात्रा में ऊर्जा भरी हुई होती है। इसके अंदर के पदार्थ काफी ज्यादा सघन होते हैं। इस कारण कॉस्मिक स्ट्रिंग समय और स्पेस की चादर को आसानी से मोड़ देती है। ऐसे में कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके इस्तेमाल से समय यात्रा को संभव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्लैक होल
ब्लैक होल ब्रह्मांड के सबसे सघन ऑब्जेक्ट में से एक होते हैं। इनका गुरुत्वाकर्षण बल इतना अधिक होता है कि ये अंतरिक्ष में फैले टाइम और स्पेस की चादर में बहुत बड़ा सुराख कर देते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लैक होल के क्षितिज के पास समय काफी धीमा चलता है। अगर हम कोई ऐसा यान बना लें जो ब्लैक होल के क्षितिज का चक्कर लगाकर वापस आ जाए तो एक अर्थों में यान में सफर करने वाला व्यक्ति समय यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अनंत सिलेंडर
मशहूर वैज्ञानिक फ्रैंक टिपलर ने इस सिद्धांत को सामने रखा था। उनका कहना था कि अगर हम सूर्य के 10 गुना ज्यादा वजन के किसी पदार्थ को अरबों-खरबों बार लपेट कर एक लंबी वा सघन सिलेंडर में बदलकर उसे काफी तेजी से घुमाएं तो इसके जरिए हम समय यात्रा कर सकेंगे। इस सिद्धांत के मुताबिक सिलेंडर का आकार असीमित या कहें अनंत होना जरूरी है। सैद्धांतिक स्तर पर ये भले ही ठीक है। प्रायोगिक स्तर पर ये असंभव है।