फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के 5 सबसे डरावने रास्ते, जिन्हें केवल देखकर ही लोगों की कांप जाती है रूह

Fri, 20 Nov 2020 06:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
5 most dangerous payh in world that barely the bravest would attempt
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऊबड़-खाबड़ या टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर तो आप जरूर चले होंगे। वैसे ये रास्ते उतने खतरनाक नहीं होते हैं, जिसपर चलने से हमें डर लगे। लेकिन आज हम आपको दुनिया के उन डरावने रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर चलना हर किसी के बस की बात नहीं। कमजोर दिल वाले लोग तो इन रास्तों पर बिल्कुल जा ही नहीं सकते हैं। ये रास्ते इतने खतरनाक हैं कि हर पल मौत मंडराती रहती है। इन रास्तों पर चलना तो दूर केवल देखने से ही लोगों की रूह कांप जाती है।

5 most dangerous payh in world that barely the bravest would attempt
एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन - फोटो : सोशल मीडिया
स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में 110 साल पुराने 'एल केमिनिटो डेल रे' मार्ग को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। इसे 'किंग्स पाथ-वे' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1905 में किया गया था। इस खतरनाक रास्ते को हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया था। हालांकि इस रास्ते को साल 2000 में बंद कर दिया गया, क्योंकि यहां ऊपर से दो लोगों की गिरकर मौत हो गई थी।
5 most dangerous payh in world that barely the bravest would attempt
क्लिफ पाथ, चीन - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिमी चीन के गुलुकान गांव के बच्चे एक स्कूल में पढऩे के लिए इस खतरनाक रास्ते से होकर जाते हैं। यह 5000 फीट लंबा रास्ता चट्टान पर बना है, जिसे 'क्लिफ पाथ' के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous payh in world that barely the bravest would attempt
हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन - फोटो : सोशल मीडिया

चीन का हुशान क्लिफसाइड पाथ हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग 1614 मीटर की ऊंचाई पर हुशान की उत्तरी चोटी के लिए बने हुए हैं। यह 'हुआ शान यु' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यहां बहुत से पर्यटक आते हैं। सरकार ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां हर साल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन
5 most dangerous payh in world that barely the bravest would attempt
रोच वेयरांड, फ्रांस - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रांस के अल्पस के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित रोच वेयरांड जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां अच्छे से अच्छे मजबूत कलेजे वाले लोगों की भी रूह कांप जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed