झीलों को आमतौर पर सुंदरता के लिहाज से देखा जाता है। यही वजह है कि लोग झीलों के किनारे जाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं होता। हालांकि फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर इन जगहों पर जाते हैं।
ये है दुनिया की 5 सबसे खतरनाक झीलें, जान जोखिम में डालकर लोग आते हैं यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय की रूपकुंड झील
साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी को इस झील की तलहटी में करीब 200 लोगों के अवशेष मिले थे। बताया जाता है कि इनकी मौत रहस्यमय तरीके से हो गई थी। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि 11वीं सदी तक इस झील के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इस झील में तैरना मना है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां कब कौन सी रहस्यमय घटना घट जाए, कोई नहीं जानता।
मिशिगन झील, अमेरिका
अमेरिका की सबसे बड़ी झीलों में से एक 'लेक मिशिगन' जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी। बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद सारे जीव-जंतु मर गए थे। वैज्ञानिकों का मानना था कि झील के नीचे एक ज्वालामुखी है, जिसकी वजह से कार्बन डाई-ऑक्साइड गैस पानी में मिल गई होगी और गैस का स्तर बढ़ने से वह बादल में तब्दील हो गए होंगे।
ट्यूनीशिया की झील
ट्यूनीशिया के गाफसा में मौजूद इस झील को इसलिए खतरनाक कहा जाता है, क्योंकि इसके पानी में जहरीले शैवाल पाए जाते हैं। इसके अलावा इस झील में फॉस्फेट की खान भी है, जिसमें रेडियोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस झील में तैरने से लोगों को मना किया जाता है। इस झील की सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह रेगिस्तान के बीच में अचानक ही बन गया था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया था।
उबलती झील, डोमिनिका
उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित एक देश है डोमिनिका, जहां एक उबलती हुई झील है। इस झील के पास जाना मौत को दावत देने के समान है। दरअसल, इसके पानी का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और इसकी वजह है इस झील के पास एक ज्वालामुखी का होना, जो पानी को हमेशा गर्म रखता है।