फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों से भरे दुनिया के वो 5 आइलैंड, जहां हर समय मंडराती है मौत

Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 31 Oct 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world where all time death hovers
दुनिया के 5 सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए या फिर छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर लोग किसी न किसी आइलैंड (द्वीप) पर घूमने जाते हैं। आइलैंड की खूबसूरती ऐसी होती है, जो किसी का मन मोह लेती है। लेकिन कई आइलैंड ऐसे भी हैं, जहां पर न जाना ही बेहतर है। खूबसूरत होने के साथ-साथ ये द्वीप बेहद ही खतरनाक हैं। आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे द्वीपों के बारे में बताएंगे, जहां जाने का मतलब मौत को गले लगाना है।

5 most dangerous islands in the world where all time death hovers
मियोकेजीमा इजू आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

मियाकेजीमा इजू आइलैंड
मियाकेजीमा इजू आइलैंड दुनिया के खतरनाक द्वीपों में से एक है। इस द्वीप पर जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर पर पहुंच गई है। इस वजह से यहां पर लोग हर समय मास्क पहने रहते हैं। दरअसल, यहां पिछली एक सदी में कई ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। साल 2000 में भी एक भयंकर विस्फोट हुआ था, जिसमें लावा के साथ-साथ भारी मात्रा में जहरीली गैसें निकली थीं। हालांकि, बाद में ज्वालामुखी तो शांत हो गया लेकिन जहरीली गैसों का निकलना नहीं बंद हुआ। इसके बाद से ही इस आइलैंड पर आना लोग कतई नहीं पसंद करते हैं।

5 most dangerous islands in the world where all time death hovers
पोवेग्लिया आइलैंड, इटली - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोवेग्लिया आइलैंड
प्रोवेग्लिया आइलैंड को 'मौत का आइलैंड' कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर लाखों लोगों को जिंदा जला दिया गया था। उसी समय से यह आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया। प्रोवेग्लिया आइलैंड को लोग भूतहा आइलैंड भी मानते हैं। माना जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाले लोग लौटकर वापस नहीं आ पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world where all time death hovers
री-यूनियन आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

री-यूनियन आइलैंड
यह आइलैंड दुनिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन यहां जाना काफी खतरनाक होता है। इसके पीछे की वजह यहां शार्क मछलियां हैं। यह खतरनाक मछलियां लोगों को पल भर में मौत की नींद सुला देती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस आइलैंड के लगभग आधे से ज्यादा तटों पर तैराकी की मनाही है।

विज्ञापन
5 most dangerous islands in the world where all time death hovers
साबा आइलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

साबा आइलैंड
कैरिबियाई समुद्र के बीच में स्थित साबा आइलैंड देखने में काफी खूबसूरत है। महज 13 स्क्वायर किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर करीब 2000 लोग रहते हैं। यहां अक्सर समुद्री तूफान और भूकंप आते रहते हैं। साल 1997 के बाद से इस आइलैंड पर भूकंप के झटके काफी बढ़ गए हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां कभी भी भयंकर ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed